AMBIKAPUR NEWS – लगातार वर्षा के चलते खाद-बीज की बढ़ी मांग, अवकाश के दिन भी खुली रहेंगी खाद-बीज समितियां… सरगुजा कलेक्टर ने जारी किया आदेश।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – लगातार वर्षा के चलते खाद-बीज की बढ़ी मांग, अवकाश के दिन भी खुली रहेंगी खाद-बीज समितियां… सरगुजा कलेक्टर ने जारी किया आदेश।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिले में लगातार हो रही वर्षा के मद्देनजर लैम्पस समितियों में कृषकों द्वारा खाद-बीज की मांग की जा रही है। जिसे देखते हुए अब अवकाश के दिन भी समितियों से किसानों को खाद बीज उपलब्ध हो पाएगा।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेंगी समितियां –

AMBIKAPUR NEWS

कृषकों के हित को ध्यान में रखते हुए तथा किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए सरगुज़ा कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी श्री विलास भोसकर ने सरगुज़ा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित के समस्त समिति प्रबंधकों को पत्र जारी कर अवकाश के दिनों में समितियां खुली रखने निर्देशित किया है। जारी आदेशानुसार समितियां प्रत्येक दिवस सुबह 9:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक तथा शनिवार, रविवार एवं अवकाश के दिनों में भी खुली रहेंगी एवं कृषकों को बीज वितरण करेंगे।

Also read – पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश का सुनहरा मौका, 6वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ… इस तारीख तक करें आवेदन।