SURGUJA NEWS – लखनपुर को नीति आयोग से रजत पदक, आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में 6 सूचकों में 100% उपलब्धि, संपूर्णता अभियान के तहत हुआ सम्मान समारोह।
भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर छह प्राथमिक सूचकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए लखनपुर विकासखंड को नीति आयोग द्वारा रजत पदक प्रदान किया गया। यह सम्मान जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय समुदाय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
SURGUJA NEWS – विधायक राजेश अग्रवाल हुए शामिल –
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरगुजा श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका सिंह, लखनपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी सिंह, पूर्व सांसद श्री कमलभान सिंह मरावी, श्री राकेश साहू, श्री चंद्रिका प्रसाद यादव, श्री यतेंद्र पाण्डेय, श्री सुरेन्द्र साहू, श्री महेश्वर राजवाड़े, श्रीमती मतिबाई, सहित कलेक्टर श्री विलास भोसकर जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, जनपद पंचायत सीईओ डॉ स्वेच्छा सिंह सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रह।

SURGUJA NEWS – लक्ष्य प्राप्त कर आकांक्षी विकासखंड लखनपुर ने रचा इतिहास –
विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने आकांक्षी विकासखंड को रजक पदक मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लखनपुर के ग्रामीणों, अधिकारियों और समर्पित मैदानी कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। संपूर्णता अभियान अंतर्गत सभी सूचकों को महज तीन महीने के तय समय-सीमा में पूर्ण किया है, जिससे पिछड़े हुए ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आया है, यह अभियान निरंतर चलते रहना चाहिए, जिससे विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य परिवारों को शासन की योजना का लाभ मिला है।
SURGUJA NEWS – हमारी सरकार लोकल फोर वोकल की थीम पर काम कर रही है। जिससे स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए हेंड मेंड उत्पाद को बढ़ावा मिल रहा है। इसी तरह जनप्रतिनिधियों ने आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
SURGUJA NEWS – जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि –
जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नीति आयोग द्वारा देशभर के 500 आकांक्षी विकासखंडों में 6 प्राथमिक संकेतकों को आगामी तीन महीनों (1 जुलाई से 30 सितम्बर 2024) की अवधि में शत-प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया था। लखनपुर ब्लॉक ने इस दिशा में सराहनीय कार्य करते हुए सभी सूचकों में उल्लेखनीय प्रगति की है इसलिए सभी बधाई के पात्र हैं। वहीं आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में आयोजित संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी, अधिकारी, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, गोल्ड-सिलवर मेडल देकर जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया

SURGUJA NEWS – स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में उपलब्धियां –
प्रथम तिमाही में प्रसवपूर्व देखभाल हेतु पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत रहा। मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांचों में लक्षित आबादी के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पूरक पोषण प्राप्त करने वाली महिलाओं की संख्या भी सितम्बर तक शत-प्रतिशत तक पहुंचाई गई।
SURGUJA NEWS – कृषि और ग्रामीण विकास –
कृषि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 1000 मृदा स्वास्थ्य कार्डों का वितरण कर मृदा परीक्षण को पूर्ण किया गया। एनआरएलएम के तहत स्व सहायता समूहों को 99% रिवॉल्विंग फंड प्रदान किया गया। भारत सरकार के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत लखनपुर को पिछड़े और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) वाले 60 ब्लॉकों में शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। सितंबर से दिसंबर 2023 की डेल्टा रैंकिंग में लखनपुर ब्लॉक ने जोन-5 में दूसरा स्थान और राष्ट्रीय स्तर पर 27 वां स्थान प्राप्त किया।
SURGUJA NEWS – स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने ’आकांक्षा हाट’ का शुभारंभ –
स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 6 दिवसीय “आकांक्षा हाट“ का आयोजन 31 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक लखनपुर में किया जा रहा है। इसमें महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए गोदना कला, भित्ति चित्र, बांस की कृतियाँ, मोटे अनाज, स्थानीय खाद्य पदार्थ और अन्य हस्तशिल्प सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है।

Surguja news – इस पहल के माध्यम से जहां स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, वहीं लुप्त हो रही पारंपरिक विरासत को भी पुनर्जीवित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में “आकांक्षा हाट“ में शामिल होकर स्थानीय उत्पादों को अपनाएं और “वोकल फॉर लोकल“ को सशक्त बनाएं।
कार्यक्रम पश्चात जनपद पंचायत परिसर में विधायक सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत पौधारोपण किया।