SIMBA BEER – छत्तीसगढ़ का ये बियर ब्रांड छा गया पूरे वर्ल्ड में।
छत्तीसगढ़ में शराब और बियर प्रेमियों के लिए खुशखबरी का दौर जारी है। इस बीच राज्य का अपना ही बियर ब्रांड “सिम्बा बियर” ने न सिर्फ प्रदेश में बल्कि पूरे देश और विदेशों में अपनी पहचान बना ली है।
छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात –
Simba beer जो छत्तीसगढ़ में ही तैयार किया जाता है, ने वर्ल्ड बियर अवार्ड्स में अपनी खास छाप छोड़ी है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में इसे सिल्वर और ब्रॉन्ज अवार्ड से नवाजा गया है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है, क्योंकि पहली बार किसी स्थानीय ब्रांड ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी सफलता हासिल की है।

दुनिया भर में प्रसिद्ध यह बियर –
सिंबा बियर की खासियत इसकी गुणवत्ता और स्वाद में है। इसे न केवल छत्तीसगढ़वासियों ने पसंद किया है, बल्कि देश के अन्य हिस्सों और विदेशों में भी इसे बड़े चाव से स्वीकार किया जा रहा है। इस सफलता ने छत्तीसगढ़ी उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय मान्यता को भी मजबूत किया है और यह साबित किया है कि प्रदेश की स्थानीय उद्योग क्षमता विश्व स्तर पर मुकाबला कर सकती है।
Simba beer की उपलब्धि केवल एक ब्रांड की सफलता नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की उत्पादकता, परिश्रम और गुणवत्ता की एक मिसाल है। आने वाले समय में यह उम्मीद जताई जा रही है कि सिंबा बियर और भी बड़े मंचों पर राज्य का नाम रोशन करेगा।

Also read – आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित प्राचीन और विख्यात मां बम्लेश्वरी मंदिर के बारे में।