SHRI RAMLALA DARSHAN YOJANA – छत्तीसगढ़वासियों के लिए सुनहरा अवसर, अब निःशुल्क करें अयोध्या और काशी दर्शन, सरकार की इस योजना में करें आवेदन और उठाएं लाभ।

Spread the love

SHRI RAMLALA DARSHAN YOJANA – छत्तीसगढ़वासियों के लिए सुनहरा अवसर, अब निःशुल्क करें अयोध्या और काशी दर्शन, सरकार की इस योजना में करें आवेदन और उठाएं लाभ।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2024 से श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह योजना प्रदेशवासियों के धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें आध्यात्मिक यात्रा का अवसर प्रदान करती है। इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत हर वर्ष लगभग 20,000 श्रद्धालुओं को नि:शुल्क दर्शन यात्रा कराई जा रही है, जिससे हजारों लोगों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त हो रहा है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

SHRI RAMLALA DARSHAN YOJANA – आवेदन की प्रक्रिया –

SHRI RAMLALA DARSHAN YOJANA
  1. यात्रा के लिए आवेदन ग्राम पंचायत या नगर निगम/पालिका में करना होगा।
  2. आवेदन के साथ लगाना होगा:

हाल की रंगीन फोटो

पहचान व निवास प्रमाण जैसे: राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल, वोटर ID, आधार कार्ड आदि

  1. दो लोगों का नाम और मोबाइल नंबर देना होगा, ताकि आपात स्थिति में संपर्क हो सके।
  2. ग्राम पंचायत या नगर निकाय, सभी आवेदन कलेक्टर को भेजेंगे।

SHRI RAMLALA DARSHAN YOJANA – 65 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए विशेष सुविधा –

  1. यदि कोई 65+ व्यक्ति अकेले यात्रा कर रहा है, तो वह एक सहायक को साथ ले जा सकता है।
  2. यदि 3 से 5 लोग (सभी 65+ उम्र के) एक साथ जा रहे हैं, तो वे 1 सहायक ले जा सकते हैं।
  3. बड़े समूह में हर 5 यात्रियों पर 1 सहायक ले जा सकते हैं।
  4. यदि पति-पत्नी जा रहे हैं और किसी एक की उम्र 65 से कम है, तो सहायक की अनुमति नहीं मिलेगी।

SHRI RAMLALA DARSHAN YOJANA – पति-पत्नी के लिए नियम –

  1. यदि पति या पत्नी में से किसी एक का चयन होता है, तो उसका जीवनसाथी भी जा सकता है।
  2. इसके लिए आवेदन के समय यह जानकारी देनी होगी और दोनों के आवेदन एक साथ जमा करने होंगे।
  3. अगर सहायक की पात्रता है, तो उसका आवेदन भी साथ देना होगा।
SHRI RAMLALA DARSHAN YOJANA

SHRI RAMLALA DARSHAN YOJANA – समूह में आवेदन की प्रक्रिया –

  1. समूह अधिकतम 10 लोगों का हो सकता है।
  2. समूह का एक सदस्य “मुखिया” होगा, बाकी के आवेदन उसके साथ जुड़ेंगे।
  3. सहायक के आवेदन भी साथ में लगाए जाएंगे (यदि पात्रता हो)।
  4. समूह की कुल संख्या (यात्री + सहायक) 10 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  5. सभी को यात्री जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
  6. ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी जल्द उपलब्ध होगी।

SHRI RAMLALA DARSHAN YOJANA – चयन प्रक्रिया –

  1. चयन कलेक्टर की तय प्रक्रिया से होगा।
  2. प्राथमिकता 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को मिलेगी।
  3. उम्र सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 75 वर्ष।
  4. कोटा: 25% शहरी क्षेत्र, 75% ग्रामीण क्षेत्र।
  5. अधिक आवेदन आने पर लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा।
  6. 25% अतिरिक्त लोगों की प्रतीक्षा सूची भी बनेगी।
  7. प्रति यात्रा 850 यात्रियों की संख्या तय है (1000 तक बढ़ सकती है)।
  8. सहायक भी इस संख्या में शामिल होंगे।
SHRI RAMLALA DARSHAN YOJANA

SHRI RAMLALA DARSHAN YOJANA – चयनित सूची की सूचना –

  1. सूची ग्राम पंचायत, नगर निकाय और कलेक्टर कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी।
  2. केवल चयनित व्यक्ति ही यात्रा पर जा सकेगा।
  3. चयनित व्यक्ति अपनी जगह किसी और को नहीं भेज सकता।
  4. सूची छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और फिर IRCTC या अन्य एजेंसी को भेजी जाएगी।

SHRI RAMLALA DARSHAN YOJANA – यात्रा ले जाने की व्यवस्था –

  1. जिला प्रशासन यात्रियों को उनके घर से ब्लॉक/तहसील स्तर तक ले जाएगा।
  2. वहां से रेलवे स्टेशन या बस स्टॉप तक पहुँचाया जाएगा।
  3. वापसी पर भी इन्हीं स्थानों तक वापस छोड़ा जाएगा।
  4. यह पूरी सेवा निःशुल्क होगी।

SHRI RAMLALA DARSHAN YOJANA – यात्रियों के लिए ज़रूरी हिदायतें –

SHRI RAMLALA DARSHAN YOJANA
  1. यात्रा से पहले मेडिकल टेस्ट होगा।
  2. अनफिट व्यक्ति के स्थान पर प्रतीक्षा सूची वाला व्यक्ति भेजा जाएगा।
  3. जरूरी दवाइयां, गर्म कपड़े आदि साथ रखना होगा।
  4. सामान की सुरक्षा यात्री की जिम्मेदारी होगी।
  5. संपर्क अधिकारी के निर्देशों का पालन करना होगा।
  6. कीमती सामान, आभूषण आदि न लाने की सलाह दी जाती है।

Also read – केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फास्टैग को लेकर किया बड़ा ऐलान… 3000 रुपए का बनेगा एक साल का पास।