GANESH PANDAL AMBIKAPUR – स्कूल रोड सेवा समिति का अनोखा पंडाल, स्वामी प्रेमानंद महाराज थीम बनी आकर्षण।
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अंबिकापुर शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य पंडालों की स्थापना की गई है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर की समितियों ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। अलग-अलग पंडालों में आकर्षक सजावट और अनोखी थीम देखने को मिल रही है, जो शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
गणपति बप्पा को स्वामी प्रेमानंद महाराज जी के रूप में किया गया स्थापित –
Ganesh pandal Ambikapur – इन्हीं में से एक प्रमुख पंडाल महामाया चौक के पास स्थित स्कूल रोड सेवा समिति द्वारा स्थापित किया गया है। इस पंडाल की विशेषता यह है कि यहां गणपति बप्पा को स्वामी प्रेमानंद महाराज जी के रूप में स्थापित किया गया है। बप्पा की यह अनोखी प्रतिमा लोगों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बन गई है।

भारी संख्या में श्रद्धालु कर रहे दर्शन –
Ganesh pandal Ambikapur – पंडाल में प्रतिदिन श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचकर बप्पा के दर्शन कर रहे हैं। दर्शन के साथ लोग फोटो और वीडियो भी बना रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन आरती, हवन, पूजन जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
महामाया चौक पास बना है यह पंडाल –
Ganesh pandal Ambikapur – गौरतलब है कि स्कूल रोड सेवा समिति द्वारा पिछले पाँच वर्षों से महामाया चौक के पास गणेश पंडाल स्थापित किया जा रहा है। लेकिन इस बार की विशेषता यह है कि समिति ने बप्पा की प्रतिमा को स्वामी प्रेमानंद महाराज जी की थीम पर स्थापित कर एक नया और अनूठा प्रयास किया है।

Also read – छत्तीसगढ़ का वह पावन स्थल, जहाँ भगवान श्रीराम ने अपने वनवास के समय कुछ दिन बिताए थे।