AMBIKAPUR – में ढोल ग्यारस पर्व पर 3 सितंबर को मांस-मछली विक्रय व पशुवध पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, नगर निगम ने जारी किया सख्त आदेश।

Spread the love

AMBIKAPUR – में ढोल ग्यारस पर्व पर 3 सितंबर को
मांस-मछली विक्रय व पशुवध पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, नगर निगम ने जारी किया सख्त आदेश।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरगुजा जिले में आगामी 3 सितंबर, बुधवार को ढोल ग्यारस पर्व का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक परंपराओं और आस्था का सम्मान करते हुए जिला प्रशासन ने पूरे नगर क्षेत्र में मांस, मछली तथा पशु-पक्षियों के वध और विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

नगर निगम आयुक्त ने जारी किया आदेश –

नगर निगम Ambikapur के आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि इस दिन बकरा, बकरी, मुर्गा एवं मुर्गी सहित किसी भी प्रकार के पशु-पक्षी के वध की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मांस व मछली की दुकानों को भी बंद रखना अनिवार्य होगा।

प्रशासन ने सभी मांस एवं मछली विक्रेताओं को निर्देश दिया है –

Ambikapur – स्थानीय शासन विभाग द्वारा वर्षभर में 19 विशिष्ट अवसरों पर पशुवध गृह बंद रखने का प्रावधान किया गया है। इन्हीं विशेष अवसरों में ढोल ग्यारस पर्व भी शामिल है। इस परिपालन में निगम प्रशासन ने नियम लागू करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की है। प्रशासन ने सभी मांस एवं मछली विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे इस दिन अपनी दुकानें बंद रखें और आदेश का पालन करें। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि यदि कोई विक्रेता नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Ambikapur ढोल ग्यारस पर्व परंपरागत रूप से भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित एक प्रमुख धार्मिक पर्व है, जिसे श्रद्धालु व्रत, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मनाते हैं। प्रशासन द्वारा लगाए गए इस प्रतिबंध का उद्देश्य धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए सामाजिक समरसता बनाए रखना है।

AMBIKAPUR

Also read – स्कूल रोड सेवा समिति का अनोखा पंडाल, स्वामी प्रेमानंद महाराज थीम बनी आकर्षण।