CHHATTISGARH NEWS – छ.ग में डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का बढ़ता खतरा, अनजान नंबर से कॉल पर सतर्क रहें… साइबर फ़्रॉड की शिकायत के लिए आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं संपर्क।

Spread the love

CHHATTISGARH NEWS – छ.ग में डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का बढ़ता खतरा, अनजान नंबर से कॉल पर सतर्क रहें… साइबर फ़्रॉड की शिकायत के लिए आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं संपर्क।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

साइबर फ्रॉड की घटनाएं आजकल देश के हर हिस्से में आम हो गई हैं। अखबारों और न्यूज़ चैनलों में ऐसी खबरें आए दिन देखने-सुनने को मिलती हैं। छत्तीसगढ़ में भी साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार और पुलिस विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए सक्रिय प्रयास कर रहे हैं।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

CHHATTISGARH NEWS – साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क –

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। इन घटनाओं को रोकने और इसके प्रभावों को कम करने के लिए पुलिस और सरकार लगातार प्रयासरत हैं। इसके तहत एक हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया गया है, जहां साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके अलावा, लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न अभियानों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्कता और सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

CHHATTISGARH NEWS – अनजान कॉल, लिंक या फाइल से बचें –

CHHATTISGARH NEWS

CHHATTISGARH NEWS साइबर अपराधी नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल कर लोगों को धोखा दे रहे हैं। इनमें से एक प्रमुख तरीका है, कॉल के जरिए लोगों को डराकर गैर-कानूनी मामलों में फंसने की धमकी देना और डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर उनसे पैसे ठग लेना। देशभर में ऐसी घटनाओं से अब तक करोड़ों रुपये की ठगी हो चुकी है। इसके अलावा, साइबर अपराधी एपीके फाइल भेजकर स्मार्टफोन हैक कर रहे हैं, जिससे व्यक्तिगत जानकारी और बैंकिंग डिटेल्स चोरी हो जाती हैं।

ऐसे में यह बेहद जरूरी हो गया है कि लोग सतर्क रहें और किसी भी अनजान कॉल, लिंक या फाइल से बचें। जागरूकता ही इस तरह के साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है।

Also read – कला, संस्कृति और व्यापार का महाकुंभ तातापानी महोत्सव की तैयारियां हुईं तेज।