AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर के 17 सड़कों की मरम्मत पर हो रहे 4.47 करोड़ रुपए खर्च, कलेक्टर ने निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर के 17 सड़कों की मरम्मत पर हो रहे 4.47 करोड़ रुपए खर्च, कलेक्टर ने निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंबिकापुर की विभिन्न सड़कों के मरम्मत कार्य शुरू हो गए हैं। इस संबंध में जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक विलास भोसकर ने मरम्मत कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश देते हुए निरीक्षण किया। शहर की कई सड़कों की मरम्मत पर कुल 4.47 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – “गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं” – कलेक्टर –

AMBIKAPUR NEWS

अंबिकापुर के कई हिस्सों में सड़कों की हालत खराब होने के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब शहर की 17 सड़कों के मरम्मत कार्य शुरू हो चुके हैं। जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक विलास भोसकर ने शुक्रवार को नगर निगम की टीम के साथ इन मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया।

AMBIKAPUR NEWS – सड़क मरम्मत कार्य का लिया जायजा –

प्रशासक श्री भोसकर ने नवापारा में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का जायजा लेते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं गुणवत्ता की जांच की और संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि इन कार्यों को तय समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मरम्मत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि शहरवासियों को जल्द से जल्द बेहतर सड़कों की सुविधा मिल सके।

Also read – छ.ग में डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का बढ़ता खतरा, अनजान नंबर से कॉल पर सतर्क रहें… साइबर फ़्रॉड की शिकायत के लिए आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं संपर्क।