CG VYAPAM VACANCY – छ.ग व्यापम ने अमीन के कुल 50 रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन।

Spread the love

CG VYAPAM VACANCY – छ.ग व्यापम ने अमीन के कुल 50 रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ के उन युवाओं और उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है जो लगातार परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। cg vyapam vacancy – छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा नई भर्ती निकाली गई है, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसका आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

अमीन के कुल 50 पदों पर निकली भर्ती –

Cg vyapam vacancy – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा अमीन के 50 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है और 17 अक्टूबर 2025 तक सीजी व्यापम के अधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकेगी। वहीं, त्रुटि सुधार के लिए 18 से 20 अक्टूबर 2025 तक का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा की संभावित तिथि 7 दिसंबर 2025 है, जो प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

CG VYAPAM VACANCY

उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता व आयु सिमा –

Cg vyapam vacancy – छत्तीसगढ़ अमीन भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कुछ अनिवार्य योग्यताएँ पूरी करनी होंगी। सबसे पहले, उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10+2 (बारहवीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही, आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। वहीं आवेदक की आयु सीमा 1 जनवरी 2025 तक 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया –

CG VYAPAM VACANCY
  1. सबसे पहले विभागीय विज्ञापन (नोटिफिकेशन) ध्यान से पढ़ें।
  2. उसके बाद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  3. वहाँ दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. अगर आप नए उम्मीदवार हैं तो पहले पंजीकरण (Registration) करें, पहले से खाता है तो सीधे लॉगिन (Login) करें।
  5. अब खुलने वाले आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर आदि) भरें।
  6. अपनी शैक्षणिक योग्यता (Qualification Details) सही-सही दर्ज करें।
  7. मांगे गए दस्तावेज़ जैसे फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
  8. अब आवेदन शुल्क को विभाग द्वारा निर्धारित माध्यम (ऑनलाइन/नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड) से जमा करें।
  9. सारी जानकारी ध्यान से जाँच लें और फिर फाइनल सबमिट बटन दबाएँ।
  10. आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
  11. अंत में, भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति प्रिंट करके सुरक्षित रखे।

यहां देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

Also read – देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफे मैनपाट के रोपाखार में शुरू, प्लास्टिक लाओ – नाश्ता पाओ योजना, कलेक्टर ने किया निरीक्षण।