AMBIKAPUR – देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफे मैनपाट के रोपाखार में शुरू, प्लास्टिक लाओ – नाश्ता पाओ योजना, कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

Spread the love

AMBIKAPUR – देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफे मैनपाट के रोपाखार में शुरू, प्लास्टिक लाओ – नाश्ता पाओ योजना, कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

“स्वच्छता ही सेवा“ पखवाड़ा के अंतर्गत सरगुजा जिले के Ambikapur मैनपाट जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रोपाखार में देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफे प्रारंभ किया गया है। यह नवाचार पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक अपशिष्ट के स्थानीय संग्रहण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने आज मैनपाट क्षेत्र के भ्रमण के दौरान इस ग्रामीण गार्बेज कैफे का अवलोकन किया और इसे प्रशंसनीय नवाचार बताया।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

इस मॉडल को सुदृढ़ करने दिए निर्देश –

Ambikapur – उन्होंने संबंधित विभागों और भागीदारी संस्थाओं को इस मॉडल को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। यह पहल जिला प्रशासन सरगुजा, एलआईसी एचएफएल ग्रीन टुमॉरो परियोजना एवं फिनिश सोसायटी के सहयोग से संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य हैकृ ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे का समुचित प्रबंधन, पर्यावरणीय जागरूकता का प्रसार एवं ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को सशक्त करना।

AMBIKAPUR

रोपाखार में किया जा रहा संचालन –

Ambikapur – इस कैफे का संचालन “कार्ब हट किचन, रोपाखार“ में किया जा रहा है। ग्रामीण या पर्यटक एक किलो साफ प्लास्टिक (जैसे सफेद प्लास्टिक, पानी की बोतल, एल्युमिनियम कैन, कांच की बोतल आदि) लाकर नाश्ता प्राप्त कर सकते हैं।दो किलो प्लास्टिक के बदले भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस नवाचार से न केवल स्वच्छता बढ़ेगी बल्कि प्लास्टिक अपशिष्ट का पुनः उपयोग भी संभव होगा।

AMBIKAPUR

निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी रहे उपस्थित –

इस योजना से जुड़ी स्वच्छताग्राही दीदियां गांव-गांव में सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य कर रही हैं। कलेक्टर ने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से यूज़र चार्ज नियमित रूप से भुगतान करने की अपील की, जिससे दीदियों की आजीविका मजबूत हो सके और योजना की सततता बनी रहे। इस अवसर पर एसडीएम श्री डी एस यूईके., तहसीलदार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री ललित शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री जे.आर प्रधान, सीएमएचओ डॉ. पी.एस. मार्को, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा, खाद्य अधिकारी श्री एस.बी. कामटे, जनपद सीईओ श्री कुबेर सिंह उरेटी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Also read – शारदीय नवरात्रि और मूर्ति विसर्जन को लेकर कलेक्टर का बड़ा निर्देश, शांति, सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने जारी हुई एसओपी।