AMBIKAPUR NEWS – आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा से कई छात्र हुए वंचित, परीक्षा केंद्र में समय से पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश, ड्रेस कोड और गेट बंदी बनी बाधा।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा से कई छात्र हुए वंचित, परीक्षा केंद्र में समय से पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश, ड्रेस कोड और गेट बंदी बनी बाधा।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आयोजित छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा ली जा रही आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा उस समय विवाद का विषय बन गई जब शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर परीक्षा केंद्र में बहुत से अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से वंचित कर दिया गया।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – दुरुस्त क्षेत्रों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थी हुए निराश –

जशपुर, कुसमी, बलरामपुर, सूरजपुर एवं सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों से सुबह-सुबह भारी बारिश और खराब सड़कों के बीच सफर तय कर समय से पूर्व परीक्षा केंद्र तक पहुंचे कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि वे प्रातः 10:00 बजे से पहले ही केंद्र पर पहुंच गए थे, परंतु 10:20 बजे गेट बंद कर उन्हें अंदर प्रवेश से रोक दिया गया।

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – समय से परीक्षा केन्द्र पहुंचने के बावजूद परीक्षा से वंचित हुए अभ्यर्थी –

कुछ अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि ड्रेस कोड के लिए उन्हें कहा गया की हल्के रंग की हाफ़ टीशर्ट पहनकर आयेंगे तभी प्रवेश मिलेगा, कई अभ्यर्थी तत्काल दुकान से शर्ट खरीदकर लौटे, पर उन्हें भी 10:30 बजे तक गेट पर ही रोक दिया गया। जबकि अन्य परीक्षा केंद्रों पर 10:45 बजे तक पहुंचे अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई।

AMBIKAPUR NEWS – परीक्षा केंद्र में तैनात कर्मचारियों पर संवेदनहीनता और मनमाना रवैया का लगाया आरोप –

AMBIKAPUR NEWS

परीक्षा से वंचित इन अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र में तैनात कर्मचारियों ने संवेदनहीन और मनमाना रवैया अपनाया जिससे वे पिछले कई महीनों की तैयारी के बाद भी इस रोजगार के अवसर से वंचित हो गए। इन युवाओं का कहना है कि वे केवल समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने के बावजूद प्रशासनिक लापरवाही और अनुचित फैसलों का शिकार हुए हैं। परीक्षा से वंचित सभी अभ्यर्थियों ने कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए परीक्षा को पुनः आयोजित किए जाने की मांग की है।

Also read – कल होगी आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा, सरगुजा में 38 परीक्षा केंद्र, कलेक्टर ने की परीक्षा तैयारियों की समीक्षा।