AMBIKAPUR NEWS – कल होगी आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा, सरगुजा में 38 परीक्षा केंद्र, कलेक्टर ने की परीक्षा तैयारियों की समीक्षा।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – कल होगी आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा, सरगुजा में 38 परीक्षा केंद्र, कलेक्टर ने की परीक्षा तैयारियों की समीक्षा।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 27 जुलाई 2025 को आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा पूर्वान्ह 11:00 से 01:15 बजे तक जिले के कुल 38 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – कलेक्टर ने पर्यवेक्षक किया नियुक्त –

AMBIKAPUR NEWS

परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु कलेक्टर सरगुजा द्वारा  पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। नियुक्त किए गए  पर्यवेक्षक परीक्षा की गोपनीय सामग्री 27 जुलाई को जिला कोषालय अम्बिकापुर के स्ट्रांगरूम से प्रातः 08:00 बजे तक प्राप्त करेंगे तथा परीक्षा  समाप्ति के पश्चात् प्राचार्य/ समन्वयक राजीव गांधी पी जी कॉलेज अम्बिकापुर में जमा करेंगे।

AMBIKAPUR NEWS – कलेक्टर सरगुजा द्वारा उड़नदस्ता दल गठित किया गया है –

इसी प्रकार परीक्षा के सफल संचालन, अनैतिक कार्यों, नकल आदि को रोकने हेतु कलेक्टर सरगुजा द्वारा उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। यह दल फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल ना हो सके इस हेतु प्रवेश पत्र तथा उत्तर शीट में दिए गए फ़ोटो एवं हस्ताक्षर के सूक्ष्म मिलान करना आदि करेंगे।

AMBIKAPUR NEWS – परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश –

AMBIKAPUR NEWS

परीक्षा प्रारंभ से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है, ताकि फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पूर्व (10:30 बजे) केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी केवल हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े और चप्पल पहनकर आएं। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, टोपी, बेल्ट, कान के आभूषण आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले से लेकर परीक्षा समाप्ति तक अंतिम आधे घंटे तक किसी भी परीक्षार्थी को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

Also read – विशुनपुर में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न, 376 में से 378 आवेदनों का त्वरित निराकरण… कलेक्टर समेत जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित।