AMBIKAPUR NEWS – नशे का अड्डा बना कलाकेंद्र मैदान, झाड़ियों में शराब की बोतलें, नशीली दवाओं के अवशेष स्थानीयों में डर।
अंबिकापुर के कलेक्ट्रेट परिसर से सटा कलाकेंद्र मैदान, नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का स्थायी अड्डा बन गया है। दिन-दहाड़े चबूतरे और झाड़ियों में शराब व नशीली दवाओं का सेवन खुलेआम होता है।
AMBIKAPUR NEWS – मैदान के पास ही एसपी व कलेक्टर का ऑफिस –
वहां चारों ओर बिखरी शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल गिलास और नशे के अवशेष साफ दिखते हैं। महज कुछ ही दूरी पर कलेक्टर और एसपी कार्यालय होने के बावजूद कोई निगरानी नहीं है। रात के समय चारपहिया वाहनों से अनैतिक गतिविधियाँ भी की जाती हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन प्रशासन अब तक मौन है।

AMBIKAPUR NEWS – स्थानीय लोगों में डर का माहौल –
यही नहीं बल्कि नशीले दावों के अवशेष भी वहां पास मिले हैं जिससे लगातार स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। दिन में नशेड़ियों का अड्डा तो बना ही रहता है शाम होते हैं या इनकी संख्या और भी बढ़ जाती है वही दो पहिया और चार पहिया वाहनों से आवारा तत्वों की भी घुसपैठ शुरू हो जाती है और रात के अंधेरे में अनैतिक कार्य किए जाते हैं।
Also read – अम्बिकापुर में करियर काउंसिलिंग कार्यशाला संपन्न, बालिकाओं-महिलाओं को मिला उज्जवल भविष्य का मार्ग।