AMBIKAPUR – कलेक्टर का वनांचल दौरा, आंगनबाड़ी, चेक डैम, स्कूल और पीएम जनमन आवास का लिया जायज़ा।

Spread the love

AMBIKAPUR – कलेक्टर का वनांचल दौरा, आंगनबाड़ी, चेक डैम, स्कूल और पीएम जनमन आवास का लिया जायज़ा।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल ने रिमझिम बारिश के बीच उदयपुर ब्लॉक के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, चेक डैम, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल एवं प्रधानमंत्री जनमन आवास सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

चेक डैम और आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिए निर्देश –

Ambikapur – सोनतराई में निर्मित चेक डैम का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने वर्षा जल संग्रहण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोक पिट को प्रभावी बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया।
सोनतराई के नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर उन्होंने समय पर कार्य पूर्ण होने पर संतोष जताया और केंद्र में किचन, स्टोर रूम, बिजली, पंखा, पानी एवं वॉशरूम जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।

बच्चों के पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य पर जोर –

Ambikapur – ग्राम बन केसमा में कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने चना, गुड़, अंडा, सतू एवं केला बच्चों को नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि पौष्टिक आहार की मात्रा बेहतर हो सके।
इसके साथ ही मरेया स्थित पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम में कलेक्टर एवं सीईओ ने बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने अधीक्षक को नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

AMBIKAPUR

स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही पर कार्रवाई –

Ambikapur – कलेक्टर श्री भोसकर ने शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदमा का औचक निरीक्षण किया। यहां ओपीडी, दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा अमले की उपस्थिति की जांच की गई। इस दौरान असिस्टेंट रूरल मेडिकल ऑफिसर को कार्य में लापरवाही करते पाए जाने पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को तत्काल निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों की समस्याएं और समाधान –

मरेया ग्राम में ग्रामीणों ने कलेक्टर को राशन वितरण, आधार कार्ड अपडेट न होने और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की कठिनाइयों से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने फूड इंस्पेक्टर को निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों के अंगूठे (थम) काम नहीं कर रहे हैं, उनके नामनी तैयार कर तत्काल राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए।

Ambikapur – निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री बन सिंह नेताम, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री जे. आर. प्रधान, सीएमएचओ पी. एस. मार्को, जनपद सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also read – अम्बिकापुर में गणेश विसर्जन और ईद-ए-मिलाद पर्व के अवसर पर ऊंची आवाज में डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध।