AMBIKAPUR – अम्बिकापुर में गणेश विसर्जन और ईद-ए-मिलाद पर्व के अवसर पर ऊंची आवाज में डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध।

Spread the love

AMBIKAPUR – अम्बिकापुर में गणेश विसर्जन और ईद-ए-मिलाद पर्व के अवसर पर ऊंची आवाज में डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आगामी गणेश विसर्जन एवं ईद-ए-मिलाद पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष Ambikapur में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक ढिल्लों, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, तहसीलदार श्री उमेश बाज, टीआई सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी तथा डीजे संचालकगण उपस्थित थे।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

ऊंची आवाज में डीजे बजाने पर प्रतिबंध –

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ढिल्लों ने डीजे संचालकों को उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के निर्देशों से अवगत कराते हुए स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान ऊंची आवाज में डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई शांति समिति की बैठक में सदस्यों के अनुरोध एवं सहमति से डीजे बजाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

AMBIKAPUR

डीजे संचालकों की बैठक संपन्न –

Ambikapur – अपर कलेक्टर श्री नायक ने डीजे संचालकों से अपील की कि वे दोनों पर्वों को मिलजुलकर भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि सरगुजा की पहचान आपसी एकता और भाईचारे में निहित है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुनः स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट के निर्देशानुसार एवं शांति समिति के अनुरोध तथा सर्वसम्मति के बाद ही डीजे पर प्रतिबंध का निर्णय लिया गया है। अतः सभी संचालक नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

Also read – आकार में मेंढक जैसा दिखाई देता है 24 हेक्टेयर में फैला यह द्वीप, जहाँ हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता का है अनोखा नजारा।