AMBIKAPUR – विधायक राजेश अग्रवाल बने मंत्री, आज राजभवन में ली मंत्री पद की शपथ, इस विभाग की मिल सकती है ज़िम्मेदारी।

Spread the love

AMBIKAPUR – विधायक राजेश अग्रवाल बने मंत्री, आज राजभवन में ली मंत्री पद की शपथ, इस विभाग की मिल सकती है ज़िम्मेदारी।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबे समय से चल रहे कैबिनेट विस्तार को लेकर इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सोमवार, 20 अगस्त को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तीन नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल रमन डेका ने तीनों विधायकों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को हराकर जीते थे वि.स चुनाव –

इस कैबिनेट विस्तार में सबसे चर्चित नाम Ambikapur विधायक राजेश अग्रवाल का रहा। वे हाल ही के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को हराकर सुर्खियों में आए थे। अब उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि Ambikapur सरगुजा संभाग में भाजपा को मजबूत आधार देने में राजेश अग्रवाल की जीत बड़ी भूमिका निभा चुकी है, और यही वजह है कि उन्हें कैबिनेट में स्थान मिला।

आबकारी विभाग मिलने की उम्मीद –

सूत्रों के मुताबिक, राजेश अग्रवाल को आबकारी विभाग समेत कुछ अन्य विभागों की जिम्मेदारी मिल सकती है, हालांकि विभागों का आधिकारिक बंटवारा अभी शेष है। मंत्री पद मिलने के बाद अंबिकापुर से लेकर पूरे सरगुजा अंचल समेत प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जगह-जगह बधाई संदेश दिए जा रहे हैं।

AMBIKAPUR

शपथ समारोह में सीएम समेत अन्य वरिष्ठ मंत्री, विधायक रहे उपस्थित –

Ambikapur – शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक मौजूद रहे। इस मौके पर राजेश अग्रवाल के परिवार के सदस्यों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। उनके घर और कार्यालय में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

अम्बिकापुर में तेजी से विकास की उम्मीद –

कैबिनेट विस्तार के साथ ही छत्तीसगढ़ की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नई जिम्मेदारियों के साथ राजेश अग्रवाल किस तरह से अपने विभागों को आगे बढ़ाते हैं और अंबिकापुर सहित सरगुजा संभाग के विकास में किस तरह की भूमिका निभाते हैं।

Also read – अम्बिकापुर में कलेक्टर का डिजिटल क्रॉप सर्वे निरीक्षण, ग्राम सोनपुर पहुंचे और सर्वे कार्य का लिया जायज़ा।