AMBIKAPUR – अम्बिकापुर में कलेक्टर का डिजिटल क्रॉप सर्वे निरीक्षण, ग्राम सोनपुर पहुंचे और सर्वे कार्य का लिया जायज़ा।

Spread the love

AMBIKAPUR – अम्बिकापुर में कलेक्टर का डिजिटल क्रॉप सर्वे निरीक्षण, ग्राम सोनपुर पहुंचे और सर्वे कार्य का लिया जायज़ा।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राज्य शासन द्वारा इस वर्ष से प्रारम्भ की गई डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) यानी ऑनलाइन गिरदावरी अब गांव-गांव में तेजी से गति पकड़ रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सोनपुर का दौरा किया और वहां चल रहे सर्वे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वेयरों की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा और ऑनलाइन प्रक्रिया का अवलोकन किया।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद –

Ambikapur – निरीक्षण के मौके पर अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, तहसीलदार श्री उमेश्वर सिंह बाज सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए और किसानों की फसल व भूमि से जुड़ी जानकारी का सटीक आकलन सुनिश्चित हो।

AMBIKAPUR

किसानों के लिए तकनीकी क्रांति –

कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे ग्रामीण प्रशासन और किसानों दोनों के लिए एक बड़ी तकनीकी क्रांति है। अब किसानों को अपनी भूमि व फसल गिरदावरी संबंधी अभिलेखों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि सारी जानकारी ऑनलाइन दर्ज और उपलब्ध होगी। इससे भविष्य में फसल बीमा, ऋण सुविधा और शासकीय योजनाओं का लाभ किसानों तक और भी आसानी से पहुंच सकेगा।

पारदर्शी राजस्व प्रबंधन की दिशा –

Ambikapur – निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सर्वेयरों से संवाद कर उनकी चुनौतियों को भी सुना और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। राज्य शासन की इस अभिनव पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शी और तकनीकी आधारित राजस्व प्रबंधन स्थापित करना है। डिजिटल क्रॉप सर्वे से भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण होगा, विवादों में कमी आएगी और किसानों को योजनाओं का लाभ सहज रूप से मिल सकेगा।

AMBIKAPUR

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया –

ग्राम सोनपुर कला Ambikapur के ग्रामीणों ने डीसीएस प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से उनका काम आसान हो जाएगा और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त होगा।

Also read – जिसे कहा जाता है छत्तीसगढ़ का खजुराहो, आइए जानते हैं इस प्राचीन मंदिर के बारे में।