AMBIKAPUR – स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर विलास भोसकर ने किया ध्वजारोहण, अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित।

Spread the love

AMBIKAPUR – स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर विलास भोसकर ने किया ध्वजारोहण, अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने 79  वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कलेक्टोरेट परिसर Ambikapur में प्रातः 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर कलेक्टर श्री भोसकर सहित जिला अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

ध्वजारोहण के पश्चात हुआ राष्ट्रगान –

Ambikapur तत्पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को  स्वतंत्रता  दिवस की  शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा पूरे विश्व में भारत ही ऐसा देश है जिसे हम माता के नाम से पुकारते हैं, भारत माता कहते हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी कुर्बानी दी है। हम सभी का कर्त्तव्य है कि हम ईमानदारी से अपने कार्य का निर्वहन करें। हर व्यक्ति को देश के लिए कुछ करने में योगदान देना चाहिए, इसलिए अपने कार्य का निष्ठापूर्वक ढंग से निर्वहन करें।

AMBIKAPUR

कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित –

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री ए एल ध्रुव सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे।

AMBIKAPUR

Also read – अम्बिकापुर में पुलिस ग्राउंड में उत्साहपूर्वक मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया ध्वजारोहण।