AMBIKAPUR – स्वतंत्रता दिवस 2025 का मुख्य आयोजन पुलिस ग्राउंड अम्बिकापुर में, तैयारियों का हुआ फाइनल रिहर्सल, मंत्री रामविचार नेताम करेंगे ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस 2025 का मुख्य आयोजन इस वर्ष भी पुलिस ग्राउंड Ambikapur में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।
मुख्य समारोह का हुआ फाइनल रिहर्सल –

Ambikapur बुधवार को समारोह के सफल आयोजन हेतु फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण किया और आकर्षक परेड की सलामी ली।
एनसीसी कैडेट्स व स्कूली छात्र रहे उपस्थित –
परेड में पुलिस बल, नगर सैनिक बल, एनसीसी कैडेट्स एवं विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियों ने शान से मार्च किया। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत रहीं, जबकि टू-आईसी की भूमिका उप निरीक्षक सुश्री सुनीता भारद्वाज ने निभाई। इसके साथ ही जिला बल पुरुष व महिला प्लाटून, नगर सैनिक बल, शासकीय विद्यालयों एवं निजी स्कूलों की टुकड़ियों ने अनुशासन और तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया।

Ambikapur मुख्य समारोह में पुलिस बैंड, पीटी परेड और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्मेल स्कूल, हॉलीक्रॉस, सरस्वती शिशु मंदिर, आशा निकुंज और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत करेंगे।
कई अधिकारी रहे उपस्थित –
Ambikapur इस अवसर पर शहीद वीर जवानों के परिजनों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान भी किया जाएगा। कलेक्टर श्री भोसकर ने निरीक्षण के दौरान बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए गरिमामय आयोजन के निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Also read – छत्तीसगढ़ की अद्भुत प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर।