AMBIKAPUR – पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव के कोठीघर में चोरी, 15 किलो की पीतल की मूर्ति गायब, जांच में जुटी पुलिस।
Ambikapur में बीते दिनों से चोरी की घटनाओं में तेजी से इज़ाफा हो रहा है। स्कूटी, बाइक और घरों में घुसकर चोरी करना अब आम बात बन चुकी है। चोर न केवल रात में, बल्कि दिनदहाड़े भी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और जनता के लिए चुनौती खड़ी कर रहे हैं।
सीसीटीवी कैमरे में दर्ज चोर की करतूत –
ताज़ा मामला भी चोरी से जुड़ा है, लेकिन इस बार यह वारदात किसी आम घर की नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के कोठीघर Ambikapur की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि रात के अंधेरे में एक चोर दीवार फांदकर कोठीघर के पोर्च तक पहुंचता है और वहां रखी लगभग 15 किलो वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति को चोरी कर ले जाता है।

जांच में जुटी पुलिस –
Ambikapur वारदात के समय सिंहदेव विदेश दौरे पर थे और घर में मौजूद नहीं थे। चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पैलेस के आसपास लगे अन्य कैमरों की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।
Also read – आईए जानते हैं मैनपाट के टॉप 5 बेहतरीन पर्यटन स्थलों के बारे में।