URBAN CHAUPATI AMBIKAPUR – आख़िर क्या है खास अंबिकापुर की अर्बन चौपाटी में, जहां शाम ढलते ही उमड़ पड़ती है भीड़? आइए जानते हैं इस अनोखी चौपाटी की खास बातों को करीब से।
छत्तीसगढ़ का हरा-भरा, शांत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर शहर अंबिकापुर केवल अपने क्षेत्रफल और प्राकृतिक स्वरूप के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी जीवंतता, संस्कृति और पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि यह शहर धीरे-धीरे एक आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा है। इन्हीं आकर्षणों में एक खास नाम है — अंबिकापुर की अर्बन चौपाटी।
URBAN CHAUPATI AMBIKAPUR – अर्बन चौपाटी की लोकेशन –
अगर आप रिंग रोड की ओर से आ रहे हैं, तो आकाशवाणी चौक से होकर अर्बन चौपाटी की ओर पहुंचा जा सकता है। वहीं शहर के भीतर से आने पर जोड़ा पीपल होते हुए, नगर निगम कार्यालय से थोड़ा आगे जाने पर आपको अर्बन चौपाटी का रंगीन नजारा देखने को मिलेगा। यह स्थान गांधी स्टेडियम के बिलकुल समीप स्थित है, जो इसे शहर के दिल के करीब बना देता है।

URBAN CHAUPATI AMBIKAPUR – शाम होते ही मानो शहर के लोगों को खींच लाती है यह चौपाटी –
शाम ढलते ही अर्बन चौपाटी जैसे जीवंत हो उठती है। यहाँ की रौनक, रंगीन लाइट्स और खाने की महक जैसे शहर के हर कोने को अपनी ओर खींच लाती है। भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ नेपाली मोमो, चाइनीज फूड, और तरह-तरह के स्ट्रीट फूड्स यहाँ की खासियत हैं। यहाँ आकर लोग अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ बैठकी करते हैं, ठहाके लगाते हैं और इस सजीव माहौल का पूरा आनंद उठाते हैं।
URBAN CHAUPATI AMBIKAPUR – पहले की तुलना अब कहीं अधिक हुआ है विकसित –

आज की अर्बन चौपाटी पहले की तुलना में कहीं अधिक विकसित और सुव्यवस्थित है। आधुनिक डिज़ाइन, स्वच्छता, और सुविधाओं ने इसे और भी खास बना दिया है। यह केवल एक खाने-पीने की जगह ही नहीं बल्कि यह वह शहर का जगह है जहां लोग जीवन के छोटे-छोटे लम्हों को साझा करते हैं। यही कारण है कि अर्बन चौपाटी न सिर्फ अंबिकापुर की पहचान बन चुकी है, बल्कि यह उन यात्रियों के लिए भी एक must-visit स्थान बन गया है जो इस शहर की आत्मा को करीब से महसूस करना चाहते हैं।