ULTAPANI MAINPAT – आइए जानते हैं मैनपाट के रहस्यमयी स्थल – ‘उल्टा पानी’ के बारे में।
छत्तीसगढ़ का मैनपाट, जिसे अक्सर ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’ कहा जाता है, अपनी ठंडी जलवायु, घने जंगलों, खूबसूरत झरनों और सुरम्य वादियों के लिए जाना जाता है। यहां का वातावरण जितना शांत और मनोरम है, उतना ही रहस्यमय भी। हर साल हजारों पर्यटक यहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आते हैं, लेकिन इनमें से कई पर्यटक एक खास जगह के रहस्य को देखने की जिज्ञासा लेकर भी आते हैं—जिसे स्थानीय लोग ‘उल्टा पानी’ कहते हैं।

प्रकृति के नियमो को दे रही यह स्थल चुनौति –
ULTAPANI MAINPAT – यह कोई आम पर्यटन स्थल नहीं है। यह एक ऐसी अनोखी जगह है जो प्रकृति के नियमों को ही चुनौती देती नजर आती है। मैनपाट का यह स्थल वैज्ञानिक दृष्टि से भी आज तक एक रहस्य बना हुआ है। यहां सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि पानी ढलान की ओर नहीं, बल्कि ढलान से ऊपर की ओर बहता है। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं—यहां पानी गुरुत्वाकर्षण बल की दिशा के विपरीत बहता है। यह दृश्य न सिर्फ चौंकाने वाला होता है, बल्कि इसे देख हर कोई आश्चर्यचकित रह जाता है।
केवल पानी ही नहीं गाड़ियों के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है यहां –

ULTAPANI MAINPAT – यही नहीं, इस जगह की खासियत सिर्फ पानी तक सीमित नहीं है। यदि कोई मोटरसाइकिल या कार को ढलान पर न्यूट्रल गियर में खड़ा कर दे, तो वह बिना किसी इंजन के ऊपर की दिशा में खुद-ब-खुद सरकने लगती है। यह दृश्य किसी चमत्कार से कम नहीं लगता और पर्यटकों के लिए यह अनुभव अविस्मरणीय बन जाता है।
आखिर क्या है रहस्य?
ULTAPANI MAINPAT अब तक वैज्ञानिक इस रहस्य को पूरी तरह से सुलझा नहीं पाए हैं। क्या यह कोई ऑप्टिकल इल्यूजन है या पृथ्वी की चुंबकीय शक्ति का कोई अनजाना प्रभाव? या फिर यह प्रकृति का ही कोई अदृश्य नियम है—इस पर अभी भी शोध जारी है।
कैसे पहुंचें?
यदि आप भी ULTAPANI MAINPAT के अद्भुत और रहस्यमयी अनुभव को स्वयं देखना चाहते हैं, तो आपको मैनपाट से लगभग 9 किलोमीटर दूर स्थित बिसरपानी गांव पहुंचना होगा, जो अंबिकापुर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर है।
तो अगली बार जब आप मैनपाट की यात्रा करें, तो इस अनोखी जगह को अपनी सूची में जरूर शामिल करें—क्योंकि ‘उल्टा पानी’ केवल एक भ्रम नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जिसे देखना और महसूस करना अवश्य चाहिए।
Also read – आईए जानते हैं मैनपाट के टॉप 5 बेहतरीन पर्यटन स्थलों के बारे में।