TOP 5 TOURIST PLACES IN CHHATTISGARH – क्या आप इस मानसून छत्तीसगढ़ घूमने का सोच रहे हैं? तो इन टॉप 5 जगहों को अपनी लिस्ट में ज़रूर करें शामिल… बरसात में दिखते हैं और भी खूबसूरत।
“प्राकृतिक संपदा से भरपूर, हरियाली से ढका छत्तीसगढ़ प्रदेश पर्यटन के लिए एक बेहतरीन जगह है। खासकर मानसून के समय इसकी खूबसूरती और भी निखर जाती है। झरनों की गूंज और पहाड़ों की हरियाली दूर से ही मन मोह लेती है। आज हम आपको बताएंगे छत्तीसगढ़ के टॉप 5 ऐसे पर्यटन स्थल, जो मानसून में और भी शानदार हो जाते हैं और पर्यटकों को अपनी ओर खास तौर पर आकर्षित करते हैं।
TOP 5 TOURIST PLACES IN CHHATTISGARH – चित्रकोट जलप्रपात –

चित्रकोट जलप्रपात, जिसे छत्तीसगढ़ का नियाग्रा फॉल्स कहा जाता है, बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर स्थित है। यह झरना अपनी विशालता, घोड़े की नाल जैसी बनावट और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। लगभग 96 फीट की ऊंचाई वाला यह जलप्रपात मानसून के समय अपने पूरे वैभव में नजर आता है, जब इसका जलप्रवाह 300 फीट तक फैल जाता है, और इसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई देती है।
Top 5 tourist places in Chhattisgarh – बारिश के मौसम में यह स्थान हरियाली, इंद्रधनुषी फुहारों और ठंडी बयार के कारण पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। न सिर्फ इसका प्राकृतिक महत्व है, बल्कि चित्रकोट का धार्मिक और पौराणिक महत्व भी अत्यंत गहरा है। मान्यता है कि वनवास काल में भगवान श्रीराम ने इसी अंचल में कुछ समय व्यतीत किया था। इसके आसपास अनेक मंदिर और तीर्थस्थल स्थित हैं, जो इसे एक आध्यात्मिक पर्यटन स्थल भी बनाते हैं। इसलिए, चित्रकोट जलप्रपात केवल एक प्राकृतिक चमत्कार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत का एक अनमोल हिस्सा भी है।
TOP 5 TOURIST PLACES IN CHHATTISGARH – मैनपाट –

Top 5 tourist places in Chhattisgarh – मैनपाट, अंबिकापुर का एक छुपा हुआ स्वर्ग है, जिसे छत्तीसगढ़ का “शिमला” भी कहा जाता है। हरे-भरे जंगल, पहाड़ों से गिरते झरने, और ठंडी हवाएं इसे खास बनाती हैं। यहां का टाइगर पॉइंट, मछली पॉइंट, बौद्ध मठ और जलप्रपात मन मोह लेते हैं। मानसून के मौसम में इसकी सुंदरता और भी निखर जाती है। शांत वातावरण, ठंडी जलवायु और प्राकृतिक सौंदर्य मैनपाट को एक परफेक्ट हिल स्टेशन बनाते हैं।
Top 5 tourist places in Chhattisgarh – अंबिकापुर से लगभग 55 किमी दूर यह जगह हर प्रकृति प्रेमी के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। मानसून के आते ही मैनपाट का माहौल और भी जीवंत हो उठता है। चारों ओर हरियाली ऐसे बिखर जाती है मानो प्रकृति ने खुद को खुलकर फैला दिया हो। यह दृश्य पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे छत्तीसगढ़ का ‘शिमला’ कहा जाना पूरी तरह उचित है, क्योंकि यह प्रदेश का सबसे ठंडा और शांत स्थल भी है।
TOP 5 PLACES IN CHHATTISGARH – कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान –

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर के पास स्थित है। यह उद्यान गोदावरी नदी की सहायक नदी खोलाबा के किनारे बसा है और इसका नाम कांगेर नदी के नाम पर रखा गया है, जो इसके बीच से बहती है। इसे वर्ष 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। यह पूरा क्षेत्र कोर ज़ोन में आता है, इसमें कोई बफर जोन नहीं है।
Top 5 tourist places in Chhattisgarh – इस उद्यान में पठार, घाटियाँ, खड़ी ढलानें और जलधारियाँ जैसे विविध प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं। यहाँ तीन प्रमुख चूना पत्थर की गुफाएँ हैं – कुटुम्बसर, कैलाश और दंडक – जो स्टैलेक्टाइट्स और स्टैलैग्माइट्स जैसी संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। स्टैलेक्टाइट गुफा की छत से लटकती नुकीली संरचना होती है जो पानी से खनिज के जमाव से बनती है, जबकि स्टैलैग्माइट गुफा की ज़मीन पर ऊपर की ओर बढ़ने वाला चपटा या गोलाकार टीला होता है।
यहाँ तीरथगढ़ जलप्रपात एक प्रमुख आकर्षण है, जिसे देखने हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस क्षेत्र में कई जनजातीय समुदाय भी रहते हैं। गुफाओं में ड्रिपस्टोन और फ्लोस्टोन जैसी और भी अनोखी संरचनाएँ देखने को मिलती हैं।
TOP 5 TOURIST PLACES IN CHHATTISGARH – चिरमिरी हिल स्टेशन –

चिरमिरी छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह समुद्र तल से लगभग 579 मीटर की ऊँचाई पर बसा हुआ है और चारों ओर से घने जंगलों और हरियाली से घिरा हुआ है। यहाँ का मौसम सालभर सुहावना रहता है, विशेषकर मानसून और सर्दियों में इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।
Top 5 tourist places in Chhattisgarh – चिरमिरी कभी कोयला खनन के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन अब यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। यहाँ के प्रमुख आकर्षणों में महामाया मंदिर, हसदेव नदी, और सुरम्य घाटियाँ शामिल हैं। शांत वातावरण, ठंडी हवा और हरियाली इसे प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए आदर्श स्थान बनाती है। यदि आप छत्तीसगढ़ में किसी शांत, ठंडी और पहाड़ी जगह की तलाश में हैं, तो चिरमिरी अवश्य जाएं।
TOP 5 TOURIST PLACES IN CHHATTISGARH – तीरथगढ़ जलप्रपात –

तीरथगढ़ जलप्रपात छत्तीसगढ़ के बस्तर ज़िले में स्थित एक प्रसिद्ध प्राकृतिक स्थल है, जो कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आता है। यह जलप्रपात कांगेर नदी पर बना है और करीब 300 फीट की ऊँचाई से गिरता है, जिससे इसकी भव्यता और भी बढ़ जाती है। यहाँ की चट्टानी संरचना और घना जंगल इसे खास बनाते हैं। मानसून के दौरान तीरथगढ़ जलप्रपात की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है।
TOP 5 TOURIST PLACES IN CHHATTISGARH – बारिश के चलते जलप्रपात का जलस्तर बढ़ जाता है और गिरता हुआ पानी सफेद झाग की तरह दिखाई देता है, जो देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देता है। चारों ओर फैली हरियाली, ठंडी हवाएँ और प्रकृति की मधुर आवाजें मिलकर इस जगह को एक स्वर्ग सा रूप देती हैं। मानसून में यहां का नजारा फोटोग्राफी और प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जादू से कम नहीं होता। यह स्थान परिवारिक पिकनिक और रोमांच प्रेमियों के लिए आदर्श है।
Also read – संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने जारी किया इन संकायों का परीक्षा परिणाम… यहां देखें।