SURGUJA UNIVERSITY – सरगुजा विश्वविद्यालय ने बीए पार्ट 3, बीकॉम पार्ट 1 का परीक्षा परिणाम किया जारी… यहां देखें।
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा दिसंबर सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ-साथ मार्च–अप्रैल में वार्षिक पाठ्यक्रमों की विभिन्न संकायों की परीक्षाएँ आयोजित की गई थीं, जिनमें कई हज़ार छात्र उपस्थित हुए थे।
इसी क्रम में दिसंबर माह में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न हुई थी, जिसका परिणाम अब घोषित कर दिया गया है। साथ ही, वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम भी जारी किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय ने यह परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया है, जहाँ से छात्र-छात्राएँ अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
SURGUJA UNIVERSITY – बीकॉम पार्ट 3, बीए पार्ट 1 का परीक्षा परिणाम जारी –

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक के विभिन्न संकायों का परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है। इसी क्रम में अब स्नातकोत्तर के संकायों का भी परिणाम जारी किया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा 3 जुलाई को एम.ए. फाइनल (संस्कृत एवं इतिहास) का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। साथ ही 04 जुलाई को बिकॉम पार्ट 1, बीए पार्ट 3 का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम या रोल नंबर दर्ज कर के अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि सरगुजा संभाग के हजारों छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, जो अब परीक्षा के पश्चात अपने परिणाम देख सकते हैं।
SURGUJA UNIVERSITY – इस प्रकार देखें रिजल्ट –
- सरगुजा यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- तिथिवार जारी विषय परिणाम पर क्लिक करें।
- परिणाम देखने हेतु अपना नाम अथवा रोल नम्बर दर्ज करें एवं सब्मिट करें।
- परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने नीचे दिए गए प्रिंट ऑप्शन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।