SSC SELECTION PHASE 13 VACANCY – एसएससी ने 2 हजार से अधिक रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, नोटिफिकेशन किया जारी… जानें आवेदन करने की अंतिम तिथि समेत अन्य आवश्यक जानकारियां।

Spread the love

SSC SELECTION PHASE 13 VACANCY – एसएससी ने 2 हजार से अधिक रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, नोटिफिकेशन किया जारी… जानें आवेदन करने की अंतिम तिथि समेत अन्य आवश्यक जानकारियां।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रोजगार की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। जहां एसएससी ने सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 के भर्ती का अधिसूचना जारी कर दिया है। विभिन्न विभागों में दो हजार से अधिक उम्मीदवार नियुक्त किए जायेंगे। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से होगा जिसके लिए तिथि निर्धारित की गई है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

SSC SELECTION PHASE 13 VACANCY – आवेदन करने की प्रक्रिया 2 जून से प्रारंभ –

SSC SELECTION PHASE 13 VACANCY

SSC (कर्मचारी चयन आयोग) चयन पोस्ट फेज़ 13 की अधिसूचना 2 जून 2025 को जारी की गई है, जैसा कि संशोधित SSC कैलेंडर 2025 में बताया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2025 तक चलेगी। जो की ऑनलाइन मध्यम से की जाएगी https://ssc.gov.in वेबसाइट पर जाकर। बता दें कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) जुलाई- अगस्त के बीच होने की संभावना है। इस भर्ती के जरिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 10वीं, 12वीं या स्नातक (Graduation) पास की है। एसएससी द्वारा कुल 2423 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है।

SSC SELECTION PHASE 13 VACANCY – महत्वपूर्ण तिथियाँ –

  1. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अवधि: 02 जून 2025 से 23 जून 2025 तक
  2. ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि एवं समय: 23 जून 2025, रात 11:00 बजे तक
  3. ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि एवं समय: 24 जून 2025, रात 11:00 बजे तक
  4. आवेदन पत्र में संशोधन हेतु विंडो (शुल्क भुगतान सहित): 28 जून 2025 से 30 जून 2025 तक, रात 11:00 बजे तक
  5. कंप्यूटर आधारित परीक्षा की संभावित तिथियाँ: 24 जुलाई 2025 से 04 अगस्त 2025 तक

नोट: आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 309 3063 पर संपर्क करें।

SSC SELECTION PHASE 13 VACANCY

SSC SELECTION PHASE 13 VACANCY – आयु सीमा –

➡️ आवेदकों के लिए सामान्य आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 42 वर्ष (सामान्य अधिकतम सीमा, पदानुसार भिन्न हो सकती है)

➡️ पदानुसार आयु सीमा

  1. Matriculation Level Posts (10वीं आधारित)

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 25 या 27 वर्ष (पद के अनुसार)

  1. 10+2 Level Posts (12वीं आधारित)

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 27 वर्ष

  1. Graduate Level Posts (स्नातक आधारित)

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 30 वर्ष

➡️ आयु में छूट (Age Relaxation):

SC/ST: 5 वर्ष

OBC: 3 वर्ष

PwBD (दिव्यांग):

सामान्य: 10 वर्ष

OBC: 13 वर्ष

SC/ST: 15 वर्ष

भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): 3 वर्ष (सेवा की अवधि घटाने के बाद)

केंद्रीय सरकार के कर्मचारी (केवल Group C पदों के लिए):

सामान्य वर्ग: 40 वर्ष तक

SC/ST वर्ग: 45 वर्ष तक

SSC SELECTION PHASE 13 VACANCY – आवेदन करने की प्रक्रिया –

  1. SSC (कर्मचारी चयन आयोग) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें: https://ssc.gov.in
  2. होमपेज पर “Apply” या “New Registration” पर क्लिक करें। अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर नया अकाउंट बनाएं।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको एक Registration ID और Password मिलेगा। इन्हें सुरक्षित रखें, इन्हीं से आप आगे लॉगिन करेंगे।
  4. अब अपनी ID और Password से लॉगिन करें और SSC Selection Post Phase 13 के फॉर्म पर जाएं।
  5. फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पढ़ाई से जुड़ी जानकारी और संपर्क की जानकारी सही-सही भरें।
  6. अपना पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर (हस्ताक्षर) अपलोड करें। ये फाइलें तय फॉर्मेट और साइज में होनी चाहिए (जैसा कि नोटिफिकेशन में लिखा है)।
  7. फीस भरने के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य विकल्पों में से कोई भी चुनें और भुगतान करें।
  8. सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म को ध्यान से दोबारा चेक करें। फिर अंतिम तारीख से पहले सबमिट करें।
  9. फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें या PDF डाउनलोड कर लें ताकि भविष्य में ज़रूरत पड़ने पर काम आए।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

यहां देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन की पीडीएफ

Also read – सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुआ जनदर्शन, प्रस्तुत हुए सौ से अधिक आवेदन।