RAIPUR NEWS – भावना नगर, रायपुर में सरगुजा मूल निवासी परिवार पर उग्र भीड़ का हमला – दो मुख्य आरोपी अब भी फरार।

Spread the love

RAIPUR NEWS – भावना नगर, रायपुर में सरगुजा मूल निवासी परिवार पर उग्र भीड़ का हमला – दो मुख्य आरोपी अब भी फरार।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजधानी रायपुर के भावना नगर क्षेत्र खम्हारडीह थाना अंतर्गत हाल ही में एक बेहद चिंताजनक और निंदनीय घटना सामने आई है। सरगुजा मूल निवासी तिवारी परिवार पर स्थानीय लोगों की एक उग्र भीड़ ने मामूली विवाद के बाद जानलेवा हमला कर दिया।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

RAIPUR NEWS – कचड़ा फेंकने को लेकर हुआ विवाद –

घटना के अनुसार, विवाद की शुरुआत क्षेत्र में कचरा फेंकने की बात को लेकर हुई थी, जो धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि लगभग 50 लोगों की भीड़ ने तिवारी परिवार को घेर लिया। इस हमले में एक बुजुर्ग सदस्य का हाथ तोड़ दिया गया, वहीं एक युवक के सिर पर गंभीर वार किए गए जिससे उसका सर फट गया। इसके अलावा एक अन्य युवक के होठ फट गए और चार दांत टूट गए।

RAIPUR NEWS – पुलिस ने 4 आरोपियों किया अरेस्ट –

RAIPUR NEWS

सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके विरुद्ध हाफ मर्डर (आधा हत्या प्रयास) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, घटना के दो मुख्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी तलाश जारी है।

RAIPUR NEWS – पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां –

RAIPUR NEWS

घटना के बाद पीड़ित तिवारी परिवार को लगातार धमकियां मिलने लगीं, जिसके चलते उन्होंने रायपुर छोड़ने का फैसला लिया। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि राजधानी में रहने वाले बाहरी जिलों के निवासियों की सुरक्षा पर भी चिंता उत्पन्न करती है। पीड़ित परिवार और स्थानीय समाजजन प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Also read – छत्तीसगढ़ के इन 7 मंत्रियों व उनके मंत्रालयों को याद रखें एक आसान ट्रिक से, पढ़ाई और परीक्षाओं में आएगी काम।