DELHI ELECTION 2025 – दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी, “आप” का किला ढहा।

Spread the love

DELHI ELECTION 2025 – दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी, “आप” का किला ढहा।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 26 साल से ज़्यादा समय बाद बीजेपी ने जोरदार वापसी की है। शनिवार (8 फ़रवरी, 2025) को हुए चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर बीजेपी ने दिल्ली में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटों पर जीत मिली है और कांग्रेस लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं जीत पाई है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

DELHI ELECTION 2025 – मोहम्मद इकबाल ने सबसे अधिक मतों से दर्ज की जीत –

DELHI ELECTION 2025

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मटिया महल से आप उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल ने भाजपा की दीप्ति इंदौरा को हराकर सबसे अधिक 42,724 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। संगम विहार सीट पर भाजपा के चंदन कुमार चौधरी सबसे कम अंतर 344 वोटों से जीते। भाजपा का वोट शेयर 45.56% रहा, जबकि आप को 43.57% वोट मिले और कांग्रेस का वोट प्रतिशत 6.34 रहा।

Also read – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अंबिकापुर दौरा – बीजेपी महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत व वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट, किया रोड शो।