CHHATTISGARH NEWS – यूपीएससी मेन्स पास करने वाले छत्तीसगढ़ के युवाओं को राज्य सरकार देगी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किए निर्देश।
छत्तीसगढ़ में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) मेंस उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागियों को राज्य सरकार द्वारा एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, नगरीय प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ के वे उम्मीदवार जो यूपीएससी मेन्स परीक्षा में सफलता हासिल करते हैं, उन्हें नगर निगमों में दी जाने वाली महापौर सम्मान राशि के अंतर्गत यह प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
CHHATTISGARH NEWS – हर साल लाखों छात्र देते हैं यूपीएससी की परीक्षा –

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में तीसरे स्थान पर माना जाता है। हर वर्ष लाखों उम्मीदवार इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा में भाग लेते हैं, लेकिन सीमित सीटों के कारण केवल लगभग एक हजार उम्मीदवार ही चयनित हो पाते हैं। ऐसी परिस्थिति में, विभिन्न राज्यों की सरकारें इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले छात्रों के मनोबल को ऊँचा उठाने के लिए प्रोत्साहन योजनाएँ लागू कर रही हैं।
CHHATTISGARH NEWS – छात्रों को मिलेगी प्रेरणा –
छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम न केवल उत्तीर्ण उम्मीदवारों को उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना का प्रतीक है, बल्कि इससे आने वाले समय में सरकारी सेवाओं में करियर बनाने वाले छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।