CHHATTISGARH NEWS – गृह मंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा, मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, नक्सलियों पर अमित शाह का दो टूक संदेश – हथियार नहीं, विकास है भविष्य का रास्ता।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह शनिवार को बस्तर के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दंतेवाड़ा स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
CHHATTISGARH NEWS – बस्तर विकास की राह पर बढ़ रहा आगे –

अपने बस्तर दौरे के दौरान श्री शाह ने क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वह दिन गए जब बस्तर में केवल गोलियों की आवाज़ और बम धमाके सुनाई देते थे। उन्होंने कहा कि आज बस्तर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और यह यात्रा अब रुकने वाली नहीं है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को लेकर उन्होंने विशेष रूप से अपील करते हुए कहा, “मैं उन सभी नक्सली भाइयों से कहना चाहता हूँ, जिनके हाथों में हथियार हैं या जो किसी रूप में हिंसा से जुड़े हुए हैं—हथियार छोड़ें और मुख्यधारा में लौटकर विकास की इस यात्रा का हिस्सा बनें। आप हमारे ही अपने लोग हैं, और हमें मिलकर इस क्षेत्र को आगे ले जाना है।”
CHHATTISGARH NEWS – केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लिया संकल्प –

अमित शाह ने यह भी घोषणा की कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह से समापन कर दिया जाए। उन्होंने यह विश्वास जताया कि यह लक्ष्य केवल प्रशासनिक प्रयासों से नहीं, बल्कि जनता के सहयोग से ही संभव होगा।