CHHATTISGARH NEWS – छत्तीसगढ़ में मेयर और पार्षद चुनाव के लिए नया ईवीएम सिस्टम लागू, एक मशीन से होगा मेयर, पार्षद का इलेक्शन।
छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय-निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर है। जहां उम्मीदवारों द्वारा प्रचार तेजी से किया जा रहा है वही चुनाव कराने को लेकर निर्वाचन अधिकारी द्वारा भी लगातार एवं को लेकर मतदान करने लोगों तक जानकारियां पहुंचाई जा रही हैं।
CHHATTISGARH NEWS – एक ही ईवीएम से चुने जाएंगे महापौर व पार्षद –

इस वर्ष छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में वोटिंग के लिए एक नया और विशेष सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिसमें एक ही मशीन से दो वोट डाले जाएंगे — एक मेयर और एक पार्षद के लिए। मतदाता को अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए अलग-अलग बटन दबाने की आवश्यकता होगी। ईवीएम में अध्यक्ष और पार्षद पद के सभी प्रत्याशियों की सूची एक साथ होगी। ईवीएम मशीन की स्क्रीन पर ऊपर की तरफ अध्यक्ष पद की सूची और नीचे की तरफ पार्षद पद की सूची दिखाई देगी।
Also read – महाकुंभ स्नान के लिए रामानुजागंज से प्रयागराज जा रही कार ट्रक से टकराई, 6 लोगों की हुई मौत।