AMBIKAPUR NEWS – मैनपाट में हाथियों का कहर बढ़ा, गांव में तोड़फोड़, 22 से अधिक घर क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत।
सरगुजा ज़िले के मैनपाट क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार की रात मैनपाट टाइगर प्वाइंट के समीप ग्राम बिजलहवा में हाथियों का एक दल घुस आया और कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार हाथियों ने एक घर को आंशिक रूप से उठाकर नुकसान पहुंचाया, वहीं अनाज भंडार को भी चट कर दिया।
AMBIKAPUR NEWS – ग्रामीणों के बीच दहशत –
जंगली हाथियों ने पिछले पखवाड़े भर में मैनपाट के कई गांवों में 22 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। वन विभाग के अनुसार मैनपाट क्षेत्र में इस समय 7 से 8 हाथियों के अलग-अलग दल सक्रिय हैं, जो अलग-अलग गांवों में विचरण कर रहे हैं। इन हाथियों की उपस्थिति के कारण ग्रामीणों को रतजगा करना पड़ रहा है। लोग रातभर जागकर अपने परिवारों और फसलों की सुरक्षा में लगे हुए हैं।

AMBIKAPUR NEWS – बरसात में हाथियों की निगरानी बनी चुनौति –
बारिश और कोहरे के कारण हाथियों की निगरानी भी एक बड़ी चुनौती बन गई है। घने धुंध के कारण हाथी समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे लोगों को और अधिक सतर्क रहना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से अपील की है कि क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए।