AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर में चोरों का नया कारनामा — मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से सोमवार देर रात एंबुलेंस चुरा ले गए, पुलिस जांच में जुटी।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर में चोरों का नया कारनामा — मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से सोमवार देर रात एंबुलेंस चुरा ले गए, पुलिस जांच में जुटी।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शहर में इन दिनों चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। आमतौर पर बाइक, स्कूटी और साइकिल चोरी होना सामान्य बात बन गई है, लेकिन इस बार चोरों ने ऐसा दुस्साहसिक कदम उठाया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – जांच में जुटी पुलिस –

सोमवार की रात Ambikapur स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से 108 नंबर की सरकारी एंबुलेंस चोरी कर ली गई। यह घटना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। बताया गया कि चोरी की शिकायत मणिपुर थाने में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – हॉस्पिटल सवालों के घेरे में –

Ambikapur news – एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन की चोरी ने ना केवल प्रशासन को सतर्क कर दिया है, बल्कि आम नागरिकों की चिंता भी बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Also read – अम्बिकापुर को स्वच्छता सुपर लीग में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर नगर निगम टीम ने की कलेक्टर से सौजन्य भेंट।