AMBIKAPUR NEWS – गौ सेवा मंडल सरगुजा के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सरगुजा संभाग में पहली बार गौ भंडारा का आयोजन।
अम्बिकापुर में गौ सेवा मंडल की टीम द्वारा पूरे शहर में आवारा पशुओं को घूम घूम कर हरा चारा खिलाया जाएगा। गौ सेवा मंडल सरगुजा के इन आठ वर्षों में मंडल की टीम ने लगभग 12000 (बारह हजार) से अधिक गौवंश व अन्य बेजुबानों का रेस्क्यू (कुँए, सेफ़्टी टैंक, गढ्ढे, दलदल, नाला) कर उनका उपचार किया और लगभग 25000 (पचीस हजार) गौवंश व अन्य बेजुबानों को सड़क पर ही इलाज कर ठीक करने का कार्य किया गया।
AMBIKAPUR NEWS – गौ वंशों का सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए गले में लगाया गया रेडियम बैल्ट –

मंडल की टीम ने संकट में फंसी गौवंशो का रेस्क्यू किया है जहाँ आम नागरिक पास जाना क्या दूर से ही भागते है ऐसे सेप्टी टैंक जो उपयोग में है उसमें से गौवंश को निकालकर सुरक्षित करने का काम किया है। गौ सेवा मंडल की टीम द्वारा समय समय पर गौवंशो को रेडियम बैल्ट बांधने का कार्य किया है यह रेडियम बैल्ट रात्रि के समय चमकता है जिससे सड़क पर बैठे गौवंश दूर से ही दिखाई दे देते है जिससे दुर्घटनाओं में कमी आती हैं।
AMBIKAPUR NEWS – कोविड के दौरान भी टीम रही सक्रिय –
जब पूरा देश कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के सकंट मे था तब लोग अपने घरों से निकलने से डरते थे उस समय भी गौ सेवा मंडल सेवा जारी रखी साथ ही मंडल के सदस्यों ने पहल किया कि इंसान का तो पेट भरने के लिए कई संस्था कार्य कर रही है किन्तु शहर में आवारा पशु( गाय व कुत्ता) भुखमरी के शिकार न हो जाए इसके लिए मंडल टीम बनाकर शहर के आवारा पशुओं जैसे गाय, कुत्ता, बिल्ली को शहर के विभिन्न मार्गों में घुम घुमकर चारा व बिस्किट खिलाने का कार्य किया।

AMBIKAPUR NEWS – गर्मी के मौसम में गौ सेवा मंडल द्वारा पशुओं के खाने के लिए जगह जगह रखवाया गया नाद –
गर्मियों के मौसम में शहर के मुख्य मार्गो व चौक चौराहों (जहाँ पर गौवंश समूह में रहते है) पर नाद रखवाया गया जिससे पशुओं को गर्मी के दिनों में पानी की कमी से मृत्यु न हो, साथ ही शहर वासियों से अपील किया गया कि अपने आस-पास के आवारा पशुओं हेतु पानी व चारे की व्यवस्था जरूर करें। शुरुआत के दिनों में मानव सेवा हेतु रोटी व आचार का वितरण भी किया गया।
Also read – संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने जारी किया बीकॉम पार्ट 2 का परीक्षा परिणाम… यहां देखें।