AMBIKAPUR NEWS – मैनपाट में भाजपा का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, जेपी नड्डा व सीएम साय हुए शामिल, जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी निभाने की नसीहत।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – मैनपाट में भाजपा का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, जेपी नड्डा व सीएम साय हुए शामिल, जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी निभाने की नसीहत।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बिकापुर-मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 जुलाई से शुरू हो गया है, जो 9 जुलाई तक चलेगा। शिविर के पहले दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर से रेलमार्ग द्वारा अम्बिकापुर पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक सुनील सोनी भी यात्रा में मौजूद रहे।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – नड्डा ने की शिविर की विधिवत शुरुआत –

AMBIKAPUR NEWS

प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा विशेष विमान द्वारा अम्बिकापुर के दरीमा हवाई अड्डे पहुंचे, जहां से वे सीधे मैनपाट स्थित तिब्बती कम्युनिटी सेंटर पहुंचे। यहां ध्वजारोहण कर शिविर की विधिवत शुरुआत की गई। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने, जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता से पूरा करने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने की बात कही।

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – तीन दिन के लिए मैनपाट में शुष्क दिवस घोषित –

केंद्र और राज्य स्तर के विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति को देखते हुए प्रशासन ने 7 से 9 जुलाई तक मैनपाट में शुष्क दिवस घोषित किया है। आदेशानुसार इन तीन दिनों तक मैनपाट के रोपाखार क्षेत्र में संचालित एफएल-1 कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकानें दोपहर 2 बजे तक पूर्णतः बंद रहेंगी। यह निर्णय कानून व्यवस्था और लोकशांति बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

Also read – संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय एक बार और सुर्खियों में, छात्रों के साथ बड़ी लापरवाही करने का आरोप…. यहां देखें पूरी ख़बर।