AMBIKAPUR NEWS – 21 जून को अंबिकापुर में योग दिवस समारोह, “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर होगा आयोजन… कलेक्टर ने सौंपी जिम्मेदारियाँ।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – 21 जून को अंबिकापुर में योग दिवस समारोह, “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर होगा आयोजन… कलेक्टर ने सौंपी जिम्मेदारियाँ।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिले में भव्य रूप से किया जाएगा। इस वर्ष “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य“ की थीम को ध्यान में रखते हुए “योग संगम“ एवं “हरित योग“ जैसे सिग्नेचर इवेंट्स के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – राजमोहिनी भवन में प्रातः 7 बजे से जिला स्तरीय होगा कार्यक्रम –

AMBIKAPUR NEWS

Ambikapur के राजमोहिनी भवन में प्रातः 7ः00 बजे आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय आयोजन की सभी तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को सुचारू, सुरक्षित और प्रभावशाली रूप देने हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम के लिए नियुक्त अधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपी गई है, जिसमें मुख्य नोडल अधिकारी श्री ए.के. सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी के रूप में श्री व्ही.के. उइके, उप संचालक, समाज कल्याण विभाग एवं श्री आर.के. सिंह, सहायक संचालक, खेल व युवा कल्याण विभाग को दायित्व सौंपा गया है।

AMBIKAPUR NEWS – मंच संचालन समेत साफ-सफाई की व्यवस्था का रखा जाएगा ध्यान –

AMBIKAPUR NEWS

योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रोटोकॉल, कानून व्यवस्था, अतिथि एवं प्रतिभागियों के आगमन की व्यवस्था, मंच संचालन, अतिथि बैठक व्यवस्था की निगरानी, आपात चिकित्सा व्यवस्था, जीवन रक्षक दवाएं एवं मेडिकल टीम की तैनाती, साफ-सफाई व्यवस्था व कार्यक्रम उपरांत स्थल की स्वच्छता। प्रशिक्षकों की उपस्थिति, आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजीयन की व्यवस्था, मंच व दीर्घा में बिजली आपूर्ति, लाइटिंग एवं जनरेटर की व्यवस्था। “हरित योग“ हेतु पौधारोपण, अतिथियों हेतु पुष्पगुच्छ व सज्जा की व्यवस्था हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Also read – अम्बिकापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन, महापौर व आयुक्त के खिलाफ लगाए नारे।