AMBIKAPUR NEWS – रामगढ़ में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर, सांसद चिंतामणी महाराज और अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने किया भूमि पूजन।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – रामगढ़ में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर, सांसद चिंतामणी महाराज और अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने किया भूमि पूजन।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरगुजा जिला अंतर्गत रामगढ़ की पवित्र भूमि पर एक भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। यह मंदिर श्रद्धा, संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रतीक होगा। लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मंदिर 100 फीट लंबा, 70 फीट चौड़ा और 65 फीट ऊँचा होगा। यह न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी नया आयाम देगा।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – सरगुजा कलेक्टर समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित –

AMBIKAPUR NEWS

गुरुवार को मंदिर निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज और अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने विधिविधान से पूजा संपन्न कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सरगुजा कलेक्टर श्री विलास भोस्कर, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल, भाजपा नेता श्री कैलाश मिश्रा, श्री आलोक दुबे, जिला प्रशासन के अधिकारीगण एवं क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – रामगढ़ के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा –

यह मंदिर न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि रामगढ़ क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा और आसपास के गाँवों में स्थानीय निवासियों को छोटे स्तर पर रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। यह निर्माण कार्य स्थानीय संस्कृति और धार्मिक चेतना को सुदृढ़ करेगा।

Also read – सूचना का अधिकार अधिनियम पर संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण।