AMBIKAPUR NEWS – आदिवासी विकास विभाग द्वारा सत्र 2025-26 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन शुरू… जानें आवेदन की तिथि समेत अन्य आवश्यक जानकारियां।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – आदिवासी विकास विभाग द्वारा सत्र 2025-26 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन शुरू… जानें आवेदन की तिथि समेत अन्य आवश्यक जानकारियां।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आदिवासी विकास विभाग, छत्तीसगढ़ के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – नवनीकरण आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित –

AMBIKAPUR NEWS

यह प्रक्रिया आदिवासी विकास विभाग की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से संचालित की जा रही है। नवीनीकरण एवं नवीन आवेदन दोनों के लिए निर्धारित तिथियाँ निम्नानुसार हैं:

नवीनीकरण आवेदन की तिथि: 31 मई, 31 अगस्त एवं 30 नवम्बर 2025

नवीन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त, 30 सितम्बर एवं 30 नवम्बर 2025

उक्त तिथियों के भीतर आवेदन करने वाले पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि उनके आधार-सीडेड बैंक खातों में 07 कार्य दिवस के भीतर प्राप्त होगी।

AMBIKAPUR NEWS – निर्धारित तिथि के पश्चात पोर्टल होगा बंद –

यह स्पष्ट किया जाता है कि निर्धारित तिथियों के पश्चात पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा, एवं न तो ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक किया जा सकेगा और न ही सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अनुमति दी जाएगी।

सभी संबंधित संस्थाओं के प्राचार्य, संस्था प्रमुख एवं छात्रवृत्ति प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि उनके संस्थान के पात्र विद्यार्थी निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। निर्धारित तिथि तक समुचित कार्यवाही नहीं करने के कारण यदि कोई विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाता है, तो इसके लिए संबंधित संस्था प्रमुख स्वयं उत्तरदायी माने जाएंगे।

Also read – अंबिकापुर रेलवे स्टेशन का भव्य कायाकल्प, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन।