AMBIKAPUR NEWS – सुशासन तिहार-2025 की तीसरी पारी शुरू, कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने ली प्रेस वार्ता, तीसरे चरण की दी जानकारी।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – सुशासन तिहार-2025 की तीसरी पारी शुरू, कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने ली प्रेस वार्ता, तीसरे चरण की दी जानकारी।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कलेक्टर श्री भोसकर ने बताया कि राज्य शासन द्वारा सुशासन की स्थापना के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी अभियान “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है। इसका प्रमुख उद्देश्य आमजनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं की समीक्षा, विकास कार्यों की गति बढ़ाना, तथा प्रशासन और जनता के मध्य सीधा संवाद स्थापित करना है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – प्रथम एवं द्वितीय चरण की उपलब्धियां –

जिले में सुशासन तिहार का पहला चरण 08 से 11 अप्रैल तक आयोजित किया गया, जिसमें समाधान पेटी, शिविर एवं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कुल 1,63,803 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से अब तक 1,38,358 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है।
दूसरे चरण (12 अप्रैल से 04 मई) के अंतर्गत इन आवेदनों को स्कैन कर संबंधित विभागों को ऑनलाइन एवं भौतिक रूप से भेजा गया और गुणवत्तापूर्ण निराकरण की कार्यवाही की गई।

AMBIKAPUR NEWS

AMBIKAPUR NEWS – तीसरे एवं अंतिम चरण की शुरुआत 05 मई से –

AMBIKAPUR NEWS – तीसरा चरण 05 मई से 31 मई तक चलेगा, जिसमें जिले में कुल 57 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे – ग्रामीण क्षेत्रों में 32, नगर निगम अंबिकापुर में 23, नगर पंचायत सीतापुर एवं लखनपुर में एक-एक शिविर का आयोजन होगा। इन शिविरों में आवेदनों की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही समाधान भी किया जाएगा। साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन भी लिए जाएंगे। शिविरों में अनुभाग, जनपद एवं जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शिविरों की निगरानी के लिए 3 विशेष दल गठित किए गए हैं।

AMBIKAPUR NEWS – विभागवार आवेदन स्थिति (03 मई 2025 तक) –

पंचायत एवं ग्रामीण विकास: 99,039 में से 85,730 निराकृत

राजस्व विभाग: 12,955 में से 8,921 निराकृत

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी: 7,697 में से 7,641 निराकृत

शिक्षा विभाग: 6,863 में से 6,538 निराकृत

खाद्य विभाग: 6,591 में से 5,843 निराकृत

महिला एवं बाल विकास: 6,341 में से 5,290 निराकृत

नगरीय प्रशासन: 6,369 में से 5,234 निराकृत

पशु चिकित्सा: 2,428 में से 2,415 निराकृत

ऊर्जा विभाग: 5,317 में से 2,200 निराकृत

डेयरी विकास परियोजना: 1,975 में से 1,935 निराकृत

श्रम विभाग: 1,627 में से 1,412 निराकृत

कृषि विभाग: 1,227 में से 982 निराकृत

वन विभाग: 2,125 में से 980 निराकृत

सिंचाई विभाग: 385 में से 371 निराकृत

मत्स्य पालन विभाग: 316 में से 242 निराकृत

उद्यानिकी विभाग: 274 में से 223 निराकृत

आदिवासी विकास विभाग: 203 में से 190 निराकृत

स्वास्थ्य विभाग: 388 में से 178 निराकृत

लोक निर्माण विभाग: 292 में से 153 निराकृत

कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि शासन और प्रशासन की यह पहल आम नागरिकों के विश्वास को मजबूत करेगी और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Also read – अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में महापौर कप 2025 का भव्य समापन, वार्ड 22 सुभाष चंद्र बोस वार्ड बना विजेता, वार्ड 39 उपविजेता।