AMBIKAPUR NEWS – सरगुजा जिला कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ का मैदानी दौरा – शासकीय योजनाओं की पहुंच, समाधान की तत्परता और ग्रामीणों में उमंग का माहौल।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को लखनपुर एवं उदयपुर विकासखंड का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की और निराकृत हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए। समस्याओं के समाधान से ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
AMBIKAPUR NEWS – सिंगीटांना में प्रमाण पत्र वितरण –
लखनपुर विकासखंड के सिंगीटांना में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही नरेगा जॉब कार्ड और द्वितीय ऋण पुस्तिका हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह योजना शासन की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, और पात्रता सर्वे के बाद हितग्राहियों को शीघ्र ही लाभ प्रदान किया जाएगा।

AMBIKAPUR NEWS – हितग्राहियों की प्रतिक्रिया –
ग्रामीण श्री लक्ष्मनराम राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने बीवन संशोधन हेतु आवेदन दिया था, जिसका निराकरण मात्र 16 दिनों में हो गया। उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और आज उन्हें प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।
AMBIKAPUR NEWS – लोसंगा गांव में निरीक्षण –
कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने पीवीटीजी ग्राम लोसंगा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से संवाद कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली।
AMBIKAPUR NEWS – कुन्नी ग्राम पंचायत में महिला संवाद –
कुन्नी ग्राम पंचायत में कलेक्टर ने महिलाओं से आजीविका साधनों पर चर्चा की और शौचालय निर्माण के लिए प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण की सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।

AMBIKAPUR NEWS – मलंगवा में निरीक्षण एवं प्रमाण पत्र वितरण –
मलंगवा में कलेक्टर एवं सीईओ ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना एवं ऋण पुस्तिका के आवेदनों का निराकरण कर प्रमाण पत्र वितरित किए। कृषक श्री काशी सिंह ने बताया कि गुम हुई ऋण पुस्तिका की जगह अब उन्हें मात्र 15 दिनों में नई पुस्तिका प्राप्त हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री की इस पहल की प्रशंसा की।
AMBIKAPUR NEWS – खुझी गांव में जन चौपाल –
उदयपुर के दूरस्थ गांव खुझी में आयोजित जन चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण की स्वीकृति की जानकारी दी तथा प्रमाण पत्र वितरित किए। हितग्राही श्रीमती श्यामपति ने बताया कि अब उन्हें भी पक्का मकान मिलेगा और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
AMBIKAPUR NEWS – सीएम की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों का हो रहा विकास –
सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं अब आम जनता तक सरलता से पहुंच रही हैं। लोग बिना भाग-दौड़ के अपनी समस्याओं का समाधान होते देख रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई लहर दौड़ रही है और लोगों में शासन के प्रति विश्वास और आशा की भावना सशक्त हो रही है।
इस अवसर पर एसडीएम श्री बन सिंह नेताम, लखनपुर तहसीलदार श्रीमती अंकिता पटेल, उदयपुर तहसीलदार श्री कमलेश मिरी, लखनपुर जनपद सीईओ श्री वेद प्रकाश पांडेय एवं उदयपुर जनपद पंचायत सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।