AMBIKAPUR NEWS – मौसम विभाग का अलर्ट…. अम्बिकापुर, सरगुजा समेत प्रदेश के इन जिलों में गरज-चमक के साथ दो दिन बारिश की संभावना।
इन दिनों उत्तर की ओर से आने वाली शुष्क हवाओं के कारण मौसम काफी ठंडा हो गया है। वहीं, मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरे का इस कदर असर हुआ कि विजिबिलिटी सिर्फ 50 मीटर तक सीमित रही, जिससे लोग परेशान दिखाई दिए। वहीं अब अंबिकापुर सरगुजा समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम बदलते दिखाई दे रहा है। अब, मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है।
AMBIKAPUR NEWS – प्रदेश के 11 विभिन्न जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना –

AMBIKAPUR NEWS – मौसम विभाग ने 12 और 13 जनवरी को अंबिकापुर, सरगुजा समेत प्रदेश के 11 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इनमें सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मुंगेली, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, कबीरधाम और खैरगढ़-छुईखदान-गंडई जिले शामिल हैं। बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे अगले तीन से चार दिनों में रात का तापमान दो से चार डिग्री तक बढ़ सकता है और ठंड में कमी हो सकती है। 13 और 14 जनवरी को सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में सुबह कोहरा भी छा सकता है।