AMBIKAPUR NEWS – अंबिकापुर में छाया घना कोहरा, हवा की दिशा उत्तर पश्चिम होने से सर्द हवा भी आनी शुरू… लोगों के लिए अलाव बना सहरा।
बीते दिनों अंबिकापुर समेत सरगुजा संभाग के विभिन्न हिस्सों में ठंड का असर कम होता दिख रहा था, लेकिन अब ठंडी हवाओं के प्रभाव से स्थिति में बदलाव आ गया है। इन हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है, और अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई है।
AMBIKAPUR NEWS – ठंड में अलाव बना लोगों का सहारा –

AMBIKAPUR NEWS – अंबिकापुर समेत सरगुजा के विभिन्न हिस्सों में सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे कड़ाके की ठंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं और घने कोहरे के चलते मंगलवार की सुबह लगभग 11:30 बजे तक अंबिकापुर में लोग जगह-जगह अलाव जलाते हुए नजर आए। पहाड़ी इलाकों में भी ठंड से लोग परेशान हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।
Also read – “शहीदों के आंगन में सन्नाटा छा गया, आठ वीरों का बलिदान सदा के लिए गा गया”… सीएम साय ने दिया शहीदों को कंधा।