AMBIKAPUR NEWS – पश्चिम की ओर से आ रही गर्म हवा से तप रहा अम्बिकापुर …पारा 39 डिग्री पार।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – पश्चिम की ओर से आ रही गर्म हवा से तप रहा अम्बिकापुर …पारा 39 डिग्री पार।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नौतपा का लगभग तीसरा दिन आ चुका है। पश्चिम की ओर से आ रही गर्म हवा ने अम्बिकापुर को पूरी तरह तपा दिया है। दोपहर में झुलसा देने वाली गर्म हवा से लोग काफी परेशान हो गए हैं।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – नौतपा के असर से पारा हुआ 39 डिग्री पार –
AMBIKAPUR NEWS

पश्चिम की ओर से बह रही गर्म हवा से अम्बिकापुर समेत सरगुजा में गर्मी चरम पर है। दोपहर होते ही झुलसा देने वाली गर्मी का असर स्पष्ट रूप से लोग महसूस कर पा रहे हैं। नौतपा के पहले दिन जहां पारा 39.5 डिग्री, 26 मई को 39.3 डिग्री तो बीते 27 मई को 39.6 डिग्री रहा है। इससे न सिर्फ इंसान, जंगलों में जानवर भी बेहाल नज़र आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन तक तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं।

Also read – भारतीय नौसेना में रिक्त पदों पर निकली भर्ती …आवेदन करने की आज अंतिम तिथि।

AMBIKAPUR NEWS – अम्बिकापुर के कई हिस्सों में पियाऊ की सुविधा, वहीं ठेलों पर बिक रहे गन्ना, संतरे के जूस –

अंबिकापुर में पड़ रहे भीषण गर्मी को देखते हुए कई हिस्सों में जल पियाउ की सुविधा रखी गई है जहां आम नागरिक जाकर इस भीषण गर्मी में ठंडा पानी पी सकता है। वही गुदरी बाजार, आकाशवाणी चौक, स्कूल रोड, कंपनी बाजार, गांधी चौक, समेत कई ऐसे हिस्से हैं जहां भारी संख्या में ठेले एवं दुकानों पर फलों के जूस बिक रहे हैं। भारी संख्या में लोग फलों का सेवन कर रहे हैं।