AMBIKAPUR JOB – सरगुजा में रोजगार का सुनहरा मौका: SIS ग्रुप द्वारा सुरक्षा जवानों की बंपर भर्ती, 800 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति… जानें पूरी जानकारी।

Spread the love

AMBIKAPUR JOB – सरगुजा में रोजगार का सुनहरा मौका: SIS ग्रुप द्वारा सुरक्षा जवानों की बंपर भर्ती, 800 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति… जानें पूरी जानकारी।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंबिकापुर, 24 मई 2025। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लेकर आया है SIS (Security and Intelligence Services) ग्रुप, जो एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय पब्लिक लिमिटेड सुरक्षा कंपनी है। कंपनी द्वारा सरगुजा जिले में विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती की जा रही है। यह अभियान निजी क्षेत्र में स्थायी और सम्मानजनक रोजगार प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR JOB – उम्मीदवारों का दसवीं पास होना अनिवार्य –

भर्ती अभियान के तहत सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक है, जिनकी आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उनका कद कम से कम 168 सेंटीमीटर तथा वजन 56 किलोग्राम होना अनिवार्य है। इस पद के लिए कुल 500 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं।

AMBIKAPUR JOB – सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य –

AMBIKAPUR JOB

सुरक्षा सुपरवाइजर के पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 21 से 35 वर्ष के बीच हो, कद 170 सेंटीमीटर और वजन 56 किलोग्राम हो। इस श्रेणी में 200 पद उपलब्ध हैं। वहीं, सुरक्षा अधिकारी के पद के लिए स्नातक डिग्रीधारी पुरुष अभ्यर्थी जिनकी आयु 21 से 40 वर्ष है, आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए भी न्यूनतम कद 170 सेंटीमीटर और वजन 56 किलोग्राम होना आवश्यक है। सुरक्षा अधिकारी पद हेतु कुल 100 रिक्तियां हैं तथा एनसीसी से जुड़े अभ्यर्थियों को विशेष छूट दी जाएगी।

AMBIKAPUR NEWS – 4 जून तक सरगुजा में चलेगी विभिन्न जगहों पर भर्ती प्रक्रिया –

चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के पश्चात सुरक्षा जवान पद पर ₹16,000 से ₹22,000, सुरक्षा सुपरवाइजर को ₹18,000 से ₹22,000, SIS Tarmixx श्रेणी में ₹15,000 से ₹18,000 तथा सुरक्षा अधिकारी को ₹27,000 से ₹32,000 मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा, जो पोस्टिंग के स्थान और राज्य अथवा केंद्र सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार तय होगा।

भर्ती की प्रक्रिया 26 मई 2025 से प्रारंभ होकर 4 जून 2025 तक सरगुजा जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित की जाएगी। इसमें क्रमशः 26 मई को सीतापुर, 27 मई को बतौली, 28 मई को लुण्ड्रा, 29 मई को धौरपुर, 30 मई को मैनपाट, 31 मई को दरिमा, 2 जून को उदयपुर, 3 जून को लखनपुर और 4 जून 2025 को अंबिकापुर में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी स्थानों पर भर्ती का समय प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक निर्धारित है।

AMBIKAPUR NEWS – आवश्यक दस्तावेज –

भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड की प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हेतु ₹350 शुल्क देना होगा। SIS ग्रुप में चयनित अभ्यर्थियों को स्थायी नौकरी की सुविधा 65 वर्ष तक की उम्र तक प्राप्त होती है, साथ ही वेतन में समय-समय पर बढ़ोतरी, प्रदर्शन के आधार पर प्रमोशन, वार्षिक अथवा अर्धवार्षिक बोनस, 10 वर्षों की सेवा पूरी करने पर सरकारी पेंशन तथा 5 वर्षों की सेवा पर ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाता है।

AMBIKAPUR JOB

AMBIKAPUR JOB – कर्मचारी एवं उनके परिवार के लिए मुफ्त दुर्घटना बीमा कि सुविधा –

नियुक्ति के पहले ही महीने से पीएफ की सुविधा लागू होती है, और कर्मचारियों एवं उनके परिवार के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा, 1 लाख से 6 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा और आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में 72 घंटे के भीतर एक लाख रुपये या उससे अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, कंपनी द्वारा रियायती दरों पर लोन, बच्चों की उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए आईपीएस स्कूल देहरादून में प्रवेश, तथा मेस व आवास की सुविधा भी दी जाती है। स्थानांतरण भत्ता भी कंपनी द्वारा देय होता है।

AMBIKAPUR JOB – प्रशिक्षण के समापन के पश्चात दी जाती है 100% नौकरी की गारंटी –

SIS ग्रुप देश के लगभग सभी राज्यों में अपने क्षेत्रीय मुख्यालय एवं शाखाएं संचालित करता है और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं में सुरक्षा सेवाएं प्रदान करता है। कंपनी के भारत भर में 200 से अधिक भर्ती केंद्र तथा अनेक प्रशिक्षण संस्थान कार्यरत हैं। प्रशिक्षण के समापन के पश्चात 100% नौकरी की गारंटी दी जाती है, तथा भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है।

AMBIKAPUR JOB – जानकारी के लिए दिए नंबर पर करें संपर्क –

इस विशेष भर्ती अभियान से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार मोबाइल नंबर 6268824394, 7004623515, या 8319929027 पर संपर्क कर सकते हैं या www.sisciiindia.com वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।

Also read – देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर अंबिकापुर में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित।