AMBIKAPUR AIRPORT – फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर… बिलासपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा हुई बंद, फ्लाई बिग कंपनी ने बताई वजह।
अंबिकापुर एवं बिलासपुर के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। फ्लाई बिग (FlyBig) एयरलाइंस द्वारा संचालित अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया है। यह निर्णय कंपनी द्वारा यात्रियों की लगातार घटती संख्या और मानसून के दौरान विजिबिलिटी (दृश्यता) में कमी के कारण लिया गया है।
AMBIKAPUR AIRPORT – यात्रियों की संख्या में हुई कमी –
प्रारंभ में इस हवाई सेवा को सप्ताह में 6 दिन के लिए शुरू किया गया था। आरंभिक दौर में यात्रियों की संख्या संतोषजनक रही, लेकिन बाद में टिकट दरों में वृद्धि होने के कारण यात्रियों की संख्या में गिरावट आई। स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से कंपनी ने टिकट की दर घटाकर ₹1048 निर्धारित की, किंतु इसके बावजूद यात्रियों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई।
AMBIKAPUR AIRPORT – साइट भी बंद –

यात्रियों की निरंतर कमी और इससे उत्पन्न वित्तीय घाटे को देखते हुए कंपनी ने पहले उड़ानों की संख्या घटाकर सप्ताह में 3 दिन कर दी थी। अंततः, लगातार नुकसान झेलते हुए फ्लाई बिग ने इस सेवा को फिलहाल बंद करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, टिकट बुकिंग से संबंधित वेबसाइट व पोर्टल भी वर्तमान में बंद कर दिए गए हैं।
AMBIKAPUR AIRPORT – बारिश में विजिबिलिटी से फ्लाईट सेवा प्रभावित –
कंपनी ने मानसून के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) की समस्या से उड़ान संचालन में तकनीकी व सुरक्षा संबंधी कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। इन्हीं कारणों के चलते सेवा को बंद किया गया है। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि भविष्य में भी यात्रियों की संख्या कम बनी रहती है तो क्या यह हवाई सेवा संचलित होगी?