AMBIKAPUR – में कलेक्टर की समय- सीमा बैठक सम्पन्न, लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश, जन शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण करें और जन शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
एग्रीस्टेक पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे पर जोर –
Ambikapur – बैठक में कलेक्टर ने कहा कि एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे और मैनुअल गिरदावरी कार्यों में तेजी लाई जाए। राजस्व और कृषि विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें। उपसंचालक कृषि को निर्देश दिए कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराएं।
पीएम जनमन योजना और वन धन विकास केन्द्र –

Ambikapur – प्रधानमंत्री जनमन योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने वन धन विकास केन्द्र स्थापित करने और जनजातीय लोगों को आर्थिक गतिविधियों हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से रोजगारमूलक गतिविधियों का चयन कर जल्द शुरू किया जाए।
प्रधानमंत्री आवास योजना की गहन समीक्षा –
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा के दौरान स्वीकृत, अप्रारंभ और निर्माणाधीन आवासों की स्थिति पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि समय-सीमा में सभी आवास पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायतवार नियुक्त नोडल अधिकारियों को सतत निरीक्षण करने और हितग्राहियों को अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विभागवार योजनाओं और प्रस्तावों की समीक्षा –
बैठक में रजत जयंती महोत्सव के तहत विभागवार गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी ली गई। साथ ही जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) अंतर्गत स्वीकृत और प्रस्तावित कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।
बैठक में प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति –
Ambikapur – बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर श्री डी. एन. कश्यप, सर्व एसडीएम और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also read – कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई जनता की समस्याएं, प्रत्येक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।