MAHATARI VANDAN YOJANA – महिला दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बड़ी सौगात, महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी।
महिला दिवस के खास अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को विशेष तोहफा दिया है। महतारी वंदन योजना के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की करीब 70 लाख महिलाओं को योजना की 13वीं किश्त का भुगतान कर उनकी आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
MAHATARI VANDAN YOJANA – रायपुर में हुए भव्य आयोजन के दौरान 13वीं किश्त के रूप में योजना की राशि की गई जारी –
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में कई आयोजन हुए, जिनमें रायपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त जारी की। इस योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक माताओं और बहनों के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की गई।

अब तक MAHATARI VANDAN YOJANA के अंतर्गत 12 किस्तों को मिलाकर कुल 7,838 करोड़ रुपये की राशि का वितरण किया जा चुका है। यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगी।
Also read – अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन को मिलेगा एक और प्लेटफार्म, रेलवे जीएम ने दी मंजूरी।