CG BUDGET 2025-26 – वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कंप्यूटर टाइप्ड की जगह हैंडरिटन बजट किया पेश… आईए जानते हैं इस बजट में क्या कुछ है खास।
आज, 3 मार्च को प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। इस बार प्रदेश के लिए 1.65 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। खास बात यह रही कि वित्त मंत्री ने पारंपरिक कंप्यूटर-टाइप्ड बजट के बजाय अपने हाथों से 100 पृष्ठों का बजट स्वयं लिखा। इस बार का बजट ‘GATI’ थीम पर आधारित है।
CG BUDGET 2025-26 – राम मंदिर में आशीर्वाद लेने पश्चात विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी –

विधानसभा के लिए निकलने से पहले वित्त मंत्री ने घर में शिवजी की पूजा अर्चना की, इसके बाद राम मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसी बीच मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- इस साल का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि, 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है। इस बार का बजट इसलिए भी खास है क्योंकि बीते वर्षों में कंप्यूटर टाइप्ड बजट पेश होते आए थे लेकिन इस बार वित्त मंत्री द्वारा हाथों से लिखे 100 पन्नो का बजट पेश किया गया।
CG BUDGET 2025-26 – क्या कुछ खास इस बजट में –

➡️ रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सर्वे के लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान।
➡️ 600 से अधिक इंजीनियर्स की भर्ती की जाएगी।
➡️ NIFT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी) की स्थापना के लिए ₹50 करोड़ का प्रावधान।
➡️ मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के लिए ₹500 करोड़ का बजट।
➡️ एयरपोर्ट के विकास हेतु ₹40 करोड़ की राशि स्वीकृत।
➡️ महतारी सदन योजना के लिए ₹50 करोड़ का प्रावधान।
➡️ प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ₹8,500 करोड़ का बजट।
➡️ 6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज खोले जाएंगे।
➡️ डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए ₹40 करोड़ का प्रावधान।
➡️ वित्तीय प्रबंधन हेतु ₹45 करोड़ की व्यवस्था।
➡️ फूड पार्क के विकास के लिए ₹17 करोड़ का प्रावधान।
➡️ स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए ₹1,500 करोड़ का बजट।
➡️ रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में IVF टेक्नोलॉजी केंद्र स्थापित करने हेतु ₹10 करोड़।
➡️ (CG BUDGET 2025-26) रायपुर के सरोना में 100 बिस्तर का अस्पताल बनाया जाएगा।
➡️ 4 योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र हेतु ₹13 करोड़ का प्रावधान।
➡️ माना कैंप, रायपुर में दिव्यांगों के लिए विशेष विद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹5 करोड़।
➡️ भारत माता वाहिनी के अंतर्गत नशा मुक्ति केंद्र संचालन हेतु ₹10 करोड़।
➡️ सरगुजा में बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए ₹10 करोड़।
➡️ जयपुर पर्यटन सर्किट के विकास हेतु ₹10 करोड़।
➡️ बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण को ₹50-50 करोड़ का बजट।
➡️ (CG BUDGET 2025-26) पीएम सूर्यघर योजना के लिए ₹200 करोड़ का प्रावधान।
➡️ राज्य में 5 नए साइबर थाने स्थापित किए जाएंगे।
➡️ सरगुजा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना।
➡️ कोंडागांव का एथेनॉल प्लांट इस वर्ष शुरू होगा।
➡️ इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु बस्तर में ₹10 करोड़ का प्रावधान।
CG BUDGET 2025-26 – मुख्य योजनाओं को भी बजट में मिली अहमियत –

➡️ महतारी वंदन योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़।
➡️ PM आवास के लिए 8 हजार 500 करोड़।
➡️ PM श्री स्कूल के लिए 277 करोड़।
➡️ स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 1500 करोड़।
➡️ रायपुर से दुर्ग के लिए मेट्रो रेल सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपए।