AMBIKAPUR NEWS – देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर अंबिकापुर में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर अंबिकापुर में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर राज्य युवा आयोग के तत्वावधान में “महिला सशक्तिकरण संवाद सम्मेलन“ का आयोजन माता राजमोहिनी देवी भवन में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने की।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – विशिष्ट अतिथि के रूप में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल रहे उपस्थित –

AMBIKAPUR NEWS

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नारायण चंदेल, विशिष्ट अतिथि के रूप में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, पूर्व हस्त शिल्प बोर्ड अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव उपस्थित रहे।

AMBIKAPUR NEWS – विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान –

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती रश्मित कौर, चिकित्सा में डॉ अपेक्षा सिंह, समाज सेवा में श्रीमती शिखा सिंह, परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रियंका भगत, अनुपा इक्का, अलका, इंदु, डोली, सेवी, खेल के क्षेत्र में खुशबू गुप्ता व एलिजिबा तिर्की, स्वच्छता में शशि सिन्हा, साहित्य, खेल व संस्कृति में अलिसा शेख, समाज सेवा में आकृति जायसवाल व खुशबू यादव, संस्कृति में ऐश्वर्य, सिद्धि व आदि शक्ति तथा शिक्षा में डोली विश्वास को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

AMBIKAPUR NEWS – इस अवसर पर मुख्य वक्ता नारायण चंदेल ने कहा कि –

AMBIKAPUR NEWS

मुख्य वक्ता नारायण चंदेल ने कहा, “देवी अहिल्या बाई का जीवन एक सामान्य बालिका से युगद्रष्टा प्रशासक बनने की प्रेरणादायक यात्रा है। उनका जीवन नारी शक्ति, त्याग और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। आज उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है ताकि हम भारत को सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध राष्ट्र बना सकें।“  विधायक राजेश अग्रवाल ने देवी अहिल्या को न्याय, सेवा और सुशासन की प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन यह दिखाता है कि धर्म और जनकल्याण साथ चल सकते हैं।  सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि देवी अहिल्या का समावेशी दृष्टिकोण आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने वंचितों व जनजातीय समाज को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई।

AMBIKAPUR NEWS – जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारीगण व गणमान्यजन उपस्थित रहे –

महापौर मंजूषा भगत ने उन्हें सशक्त नारी नेतृत्व की मिसाल बताते हुए कहा कि करुणा और संकल्प से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा, “देवी अहिल्या बाई होल्कर का जीवन धर्म, सेवा व नारी शक्ति का प्रतीक है। हमें उनके मूल्यों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेना चाहिए।“ कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी शिल्पा पांडे और जिला संवाद प्रमुख संतोष दास सरल ने किया। आभार प्रदर्शन राज्य युवा आयोग के सहायक संचालक रामकुमार ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारीगण व गणमान्यजन उपस्थित रहे।  

Also read – आजाद सेवा संघ ने आगामी बरसात से पूर्व विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं शिकायत निवारण हेतु सक्रिय दूरभाष व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Comment