AMBIKAPUR NEWS – अंबिकापुर में 10 मई को सफलतापूर्वक आयोजित हुआ हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत, 3307 प्रकरणों में से 3036 का हुआ निराकरण।

Spread the love

AMBIKAPUR NEWS – अंबिकापुर में 10 मई को सफलतापूर्वक आयोजित हुआ हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत, 3307 प्रकरणों में से 3036 का हुआ निराकरण।

Instagram Page Follow Us
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बिकापुर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, अंबिकापुर के अंतर्गत 10 मई 2025 को सभी न्यायालयों में हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यवाहियां की गई जहां 3307 प्रकरणों में से 3036 का निराकरण हुआ।

FOLLOW OUR WHATSAPP CHANNEL

AMBIKAPUR NEWS – कुल प्रकरणों की संख्या –

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय एवं सीतापुर न्यायालय में कुल 3307 प्रकरण रखे गए थे। 3036 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। अर्वाड राशि: कुल 4,62,98,684/- रुपये का अर्वाड पारित किया गया।

AMBIKAPUR NEWS – राजस्व न्यायालयों में –

AMBIKAPUR NEWS

कुल प्रकरणों की संख्या: 1179 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

अर्वाड राशि: 12,12,000/- रुपये का अर्वाड पारित किया गया।

किशोर न्याय बोर्ड में कुल निराकृत प्रकरण: 51 प्रकरणों का आपसी राजीनामे के आधार पर निराकरण किया गया।

AMBIKAPUR NEWS – मोटर दुर्घटना प्रकरण –

दावा: घनश्याम खलखो की मृत्यु के कारण उसकी पत्नी अनुपा खलखो, पुत्र, बहन और माता-पिता ने मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा-166 के तहत 78,80,000/- रुपये क्षतिपूर्ति का दावा किया।

राजीनामा: बीमा कंपनी से 18,00,000/- रुपये में राजीनामा हुआ।

निराकरण: प्रकरण का निराकरण मात्र 3 माह 16 दिन के भीतर संभव हो सका।

AMBIKAPUR NEWS – प्राप्त राशि का वितरण –

अनुपा खलखो को 7,00,000/- रुपये।

एहीयान खलखो को 7,50,000/- रुपये।

जूली खलखो को 2,00,000/- रुपये।

अजय को 1,50,000/- रुपये।

AMBIKAPUR NEWS – राशि का आवंटन –

अनुपा खलखो की राशि में से 2,50,000/- रुपये को एकाउंट पेयी चेक के माध्यम से नगद अदा किया जाएगा और शेष राशि को सावधि जमा में रखा जाएगा।

एहीयान खलखो की राशि पूरी तरह से सावधि जमा में रखी जाएगी, जो उसके व्यस्क होने तक जारी रहेगी।

जूली खलखो और अजय को उनके हिस्से की राशि में से कुछ हिस्सा नगद दिया जाएगा, और शेष राशि को सावधि जमा में रखा जाएगा।

इस सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबिकापुर सरगुजा द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया। इस हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत ने “क्षमा विरस्य भूषणं” की भावना को प्रदर्शित करते हुए न्याय की सहजता और उपलब्धता का परिचय दिया।

Also read – रोजगार का अवसर…. अम्बिकापुर के विभूति ऑटो एण्ड एग्रो में मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कई पदों पर भर्ती – जल्द करें आवेदन।

Leave a Comment