AMBIKAPUR NEWS – सरगुजा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश अग्रवाल के आदेश पर निरीक्षक, उपनिरीक्षक और आरक्षक स्तर पर तबादले की सूची जारी।
सरगुजा जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार तीन निरीक्षक, तीन उपनिरीक्षक और दो सहायक उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।
AMBIKAPUR NEWS – तबादले के अनुसार –

निरीक्षक शशिकांत सिन्हा को थाना दरिमा से थाना लखनपुर प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक भरत लाल साहू को रक्षित केंद्र से थाना दरिमा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक मनोज प्रजापति को थाना लुण्ड्रा से रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में संबद्ध करते हुए प्रभारी साइबर सेल का दायित्व सौंपा गया है।
उपनिरीक्षक नवल किशोर दुबे को थाना गांधीनगर से थाना कमलेश्वरपुर प्रभारी बनाया गया है।
उपनिरीक्षक प्रेमसागर कुटिया को रक्षित केंद्र से थाना गांधीनगर भेजा गया है।
सहायक उपनिरीक्षक चन्द्रप्रताप सिंह को चौकी रघुनाथपुर से यातायात शाखा अम्बिकापुर, तथा
सहायक उपनिरीक्षक विवेक पाण्डेय को रक्षित केंद्र से थाना अम्बिकापुर में स्थानांतरित किया गया है।
AMBIKAPUR NEWS – इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी एक अन्य आदेश में जिले के पाँच आरक्षकों का भी तबादला किया गया है –
आरक्षक संजीव कुमार चौबे को साइबर सेल से थाना अम्बिकापुर,
विकास कुमार सिंह को जिला विधिक शाखा से थाना गांधीनगर,
सत्येन्द्र कुमार दुबे को साइबर सेल से थाना मणीपुर,
अमित कुमार विश्वकर्मा को थाना गांधीनगर से थाना अम्बिकापुर,
राहुल गुप्ता को साइबर सेल से थाना गांधीनगर स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र योगदान देने के निर्देश दिए हैं।